डॉ विश्वनाथ पाणिग्राही विद्या वारिधि सारस्वत सम्मान से सम्मानित हुए - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

फ़रवरी 04, 2024

डॉ विश्वनाथ पाणिग्राही विद्या वारिधि सारस्वत सम्मान से सम्मानित हुए

 पंडित दीनदयाल उपाध्याय हिंदी विद्यापीठ वृंदावन धाम,मथुरा  द्वारा विद्या वाचस्पति सारस्वत ,सम्मान समारोह का आयोजन 


बागबाहरा  संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर / नई दिल्ली स्थित प्रसिद्ध कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में पंडित दीनदयाल उपाध्याय हिंदी विद्यापीठ वृंदावन धाम (मथुरा ) द्वारा विद्या वाचस्पति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया ।रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्व विद्यालय के पूर्व कुलपति पद्मश्री डॉ अरविंद कुमार के मुख्य आतिथ्य ,राष्ट्रीय कथा वाचिका सुश्री दीपा मिश्रा की अध्यक्षता , पर्यावरण विद ,वर्ल्ड रिकार्ड होल्डर डॉ विश्वनाथ पाणिग्राही  एवम विद्यापीठ के महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष डॉ किरण बोंगले के विशेष आतिथ्य में  संपन्न इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न भागों से आए  30 विद्वानों को विद्या वाचस्पति  (डॉक्टरेट के समकक्ष ) एवम 3 विद्वानों को विद्या वारिधि  (डी लिट के समकक्ष ) मानद सम्मान प्रदान किया गया । विद्या पीठ द्वारा यह विशिष्ठ सम्मान , हिंदी लेखन ,शिक्षा , पर्यावरण जागरूकता ,चिकित्सा सेवा ,जल संरक्षण , समाज सेवा के क्षेत्र में प्रदान किया जाता है । सम्मान की इस  कड़ी में  पर्यावरण विद  वर्ल्ड रिकार्ड होल्डर , राज्यपाल सम्मान प्राप्त डॉ विश्वनाथ पाणिग्राही को विद्या वारिधि ( डी.लिट. के सम कक्ष ) मानद सम्मान प्रदान किया गया ।  सम्मान प्राप्त कर डॉ विश्वनाथ पाणिग्राही ने प्रसन्नता का अनुभव करते हुए  विद्यापीठ का ,  डॉ प्रदीप तिवारी का एवम विद्या पीठ के समस्त अधिकारियों का आभार व्यक्त किया । गौरतलब है कि डॉ पाणिग्राही को  विद्यापीठ के इस गरिमामय कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में दिल्ली आमंत्रित किया गया था । इस  शानदार उपलब्धि के लिए डॉक्टर पाणिग्राही को मित्रों एवम शुभचिंतकों ने बधाई दी।