प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय चेरिया में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

जनवरी 27, 2024

प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय चेरिया में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस



अभनपुर  संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /ग्राम चेरिया में 26 जनवरी की सुबह  प्रभात फेरी के साथ ग्राम पंचायत, प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय चेरिया में अतिथि बालकृष्ण शर्मा, बल्ला तिवारी, सरपंच संतोष साहू, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष रामगूलाल साहू, पदमनी ध्रुव के द्वारा झंडा फहराया गया।छात्रों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से देशभक्ति गीत, नृत्य, भाषण प्रस्तुत किया गया । इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने अपने–अपने विचार रखे।  कार्यक्रम पश्चात्  कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।  प्रतिभागी विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक बसंत दीवान एवं आभार शिक्षक जे के निर्मलकर द्वारा किया गया। कर्यक्रम में समस्त पंचगण–सोनसाय तारक, राजेश साहू, गणेश्वरी साहू, अनिता चतुर्वेदी, लता साहू, यशोदा तारक, बैसाखिन पाल , चुन्नी लाल सेन, पप्पू शर्मा, चंदूलाल साहू, बिंदु साहू, गजानंद तारक, झाड़ूराम साहू, सतीश साहू, आशाराम टंडन, अनकुंवर टंडन, सुरेंद्र चतुर्वेदी, मनहरण चतुर्वेदी, केशव साहू, यशवंत विश्वकर्मा, शोभित साहू, गैंदलाल साहू, संतोष तारक सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रधान पाठक सावित्री शुक्ला, रवि चंद्राकर, शिक्षक लक्ष्मीनारायण शुक्ला, लक्ष्मी ठाकुर, राधिका साहू , इंद्राणी चंद्राकर, सुनीता दीवान एवं सभी छात्र-छात्राओं का विशेष सहयोग रहा।