इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल में शिक्षक हेमन्त साहू का हुआ सम्मान - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

जनवरी 27, 2024

इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल में शिक्षक हेमन्त साहू का हुआ सम्मान

इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल में शिक्षक हेमन्त साहू का हुआ सम्मान

 

अभनपुर संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /भारत सरकार विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी एनआईएफ ,मिनिस्ट्री ऑफ़ अर्थ साइंस भारत सरकार,हरियाणा गवर्नमेंट की ओर से 17 जनवरी 2024 से 20 जनवरी 2024 तक फरीदाबाद हरियाणा में आयोजित हुए इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल 2023 में मुख्य अतिथि हरियाणा राज्य के मुख्यमंत्री  मनोहर लाल खट्टर की उपस्थिति में आयोजन किया गया। इस विज्ञान महोत्सव में नेशनल साइंस टीचर वर्कशॉप मे छत्तीसगढ़ के रायपुर ज़िले से हेमन्त कुमार साहू शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अभनपुर सेजेस हिन्दी मीडियम अभनपुर ने भाग लिया जिन्हें IISF की टीम द्वारा प्रमाण पत्र और विज्ञान किट  भेट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर  देश सभी राज्यों के आईआईटी में हुए इनोवेशन का प्रदर्शन इंस्टॉल किया गया जिसमे आधुनिक तकनीकी से कृषि क्षेत्र,इंजीनियरिंग क्षेत्र ,पशुपालन में ,व्यावसायिक क्षेत्रों में आधुनिक मशीनों का उपयोग कर काम आसान बनाना था ।अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव विज्ञान विषय में छात्रों के डर को दूर करने के लिए विभिन्न गतिविधियों को क्रियान्वित किया गया अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव बदलते वैज्ञानिक विकास पर नवीनतम जानकारी प्रदान किया एवं विद्यार्थीयो के लिए लाइव रॉकेट लांचिंग अनुभव भी कराया गया ,देशभर से आये इनोवेटिव साइंस टीचर्स को नये तरीक़े से कैसे अध्यापन कराया जाये इनकी बारीकियों को लाइव डेमोंस्ट्रेशन के द्वारा समझाया गया नेशनल साइंस टीचर वर्कशॉप NEP के मुख्य बिंदु पर विशेष सत्र का आयोजन किया गया कि नई शिक्षा नीति में साइंस को लेकर कैसे काम करना है ताकि बच्चों को बेहतर एजुकेशन मिल सकें ।




via Blogger https://ift.tt/v1M5nZh
January 27, 2024 at 06:40PM