पिथौरा नगर पंचायत अध्यक्ष आत्मा यादव ने मानस गान में सम्मिलित होकर आरती पूजन किया - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

जनवरी 20, 2024

पिथौरा नगर पंचायत अध्यक्ष आत्मा यादव ने मानस गान में सम्मिलित होकर आरती पूजन किया

पिथौरा नगर पंचायत अध्यक्ष आत्मा यादव ने मानस गान में सम्मिलित होकर आरती पूजन किया



पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/नगर पंचायत अध्यक्ष आत्मा राम यादव ने नगर के वार्ड क्रमांक 5 में आयोजित श्रीराम रामायण मानस गान में सम्मिलित  होकर आरती पूजन किया साथ ही भंडारा महाप्रसाद का भोग लगाकर प्रसाद ग्रहण किया । वार्डवासियों ने अध्यक्ष आत्माराम यादव का स्वागत किया। उपस्थित भक्तजनों को संबोधित करते हुए अध्यक्ष आत्माराम ने कहा की श्रीराम जी हमारे अराध्य देव हैं श्रीराम का नाम ही हमे पवित्र बना देता है। श्रीराम जी हमारे नगर राज्य एवम हम सभी पर अपना आशीर्वाद बनाए रखे। कार्यक्रम का संचालन करते हुए वार्ड एवम आयोजक समिति के सदस्य आकाश महंती ने अध्यक्ष यादव जी का आभार व्यक्त किया साथ ही सभी भक्तो का भी आभार व्यक्त किया एवम आमंत्रित समस्त रामायण मंडलियों का भी आभार व्यक्त किया जिनके कारण कार्यक्रम सफल हो पाया। अध्यक्ष आत्माराम यादव के साथ पार्षद तरुण पांडे सोहन जगत पेशर सेन योगेश सेन उपस्थित रहे।




via Blogger https://ift.tt/Bzcivqa
January 20, 2024 at 07:33PM