दिल्ली से आ रहे श्री राम और सीता माता लक्ष्मण की झांकी की विशेष धूम रहेगी
श्री राम जन्म उत्सव समिति के अध्यक्ष समाज सेवक आकाश अग्रवाल की नेतृत्व में किया जा रहा है भव्य आयोजन
पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/अयोध्या में रामजी के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होना है। उत्सव को मनाने पिथौरा शहर में भी इस बार राम जन्म उत्सव समिति के अध्यक्ष, अधिवक्ता व समाजसेवी आकाश अग्रवाल के नेतृत्व में शहर में बैठक कर सभी वर्गों को रामजी के मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन पिथौरा शहर में ऐतिहासिक कार्यक्रम का आयोजन कर श्रीराम के 22 जनवरी को उत्सव के रूप में मनाने का समिति द्वारा निर्णय लिया गया।
बता दें कि शहर के सभी मागों में भगवा रंग के झंडे से सजाया जा रहा है और मागों में जो भी लोग अपने से झालर लगाना चाह रहे है समिति द्वारा लगवाया जा रहा है। समिति के अध्यक्ष अकाश अग्रवाल ने बताया है कि 22 जनवरी को सुबह से रात तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित की गई है, इसमें सुबह 10 बजे पिथौरा में में मोटरसाइकल की रैली निकाली जाएगी और रायपुर के जबरदस्त डीजे के साथ सभी एकत्रीकरण स्थान खेल मैदान पिथौरा में होगा। शहर के भीतर भव्य शोभायात्रा दोपहर के 3 बजे से होगा। हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर मंदिर चौक में समापन होगा। इस बार शोभायात्रा के आकर्षण का केंद्र दिल्ली से आ रही विराट हनुमान की झांकी होगी। श्रीराम व सीता माता, लक्ष्मण की झांकी विशेष रहेगी। राम भक्तों के लिए रायपुर का जबरदस्त डीजे साउंड एवं शानदार लाइट रहेगी। एक और डीजे महिलाओं के लिए अलग से रहेगी। भगवान श्रीराम का विशेष रथ जिसमें बच्चे भगवान की वेशभूषा में रहेंगे। रात को ठीक 7 बजे छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध गायक स्वप्निल जायसवाल एवं गायिका नेहा का शानदार भजन कार्यक्रम महल मैदान पिथौरा में होगा। मुख्य मंच से समाज प्रमुखों का सम्मान किया जाएगा। शोभायात्रा एवं मुख्य कार्यक्रम में शानदार आतिशबाजी रात को देखने को मिलेगी। मुख्य मंच से कार सेवकों का सम्मान किया जाएगा। आसपास के ग्रामीणजन इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में शामिल होकर ऐतिहासिक कार्यक्रम को सफल बनाने का निवेदन समिति के अध्यक्ष अकाश अग्रवाल व समिति के संयोजक विक्की सलूजा व समिति ने की है।
via Blogger https://ift.tt/lF5CcLJ
January 21, 2024 at 08:57AM
