विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर धावकों को किया रवाना - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

जनवरी 12, 2024

विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर धावकों को किया रवाना

विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर धावकों को किया रवाना

राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर सिटी मैराथन महासमुंद का आयोजन किया गया।


सिटी मैराथन में प्रथम भिलाई से आशुतोष कुमार बिंद, द्वितीय राजनंदगांव से द्वारिकाधीश वर्मा व तृतीय बलौदा बाजार से भोज राम बना विजेता



महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ स्वामी विवेकानन्द जी की जयंती के अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण तथा प्रवाह नवयुवक मंडल महासमुंद के संयुक्त तत्वाधान में 12 जनवरी को सिटी मैराथन दौड़ का आयोजन सुबह 7:30 बजे से विशाल मेगा मार्ट परिसर बीटीआई रोड से मचेवा हेलीपेड मैदान तक किया गया। मुख्य अतिथि विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर धावकों को रवाना किया जिसमें पार्षद मनीष शर्मा, तिलक साव उपस्थित रहे। मैराथन में धावकों ने बढ़ चढ़कर उत्साह के साथ शामिल हुए। जिसमें जिला बलौदा बाजार से दौलत राम दीवान व भोज राम साहू, जिला रायपुर से मनीष निषाद, राजनांदगांव से मोहित निषाद, जिला बालोद के धावक के साथ महासमुंद जिले के ग्राम पंचायत गणेशपुर बसना, अछोला, खमतराई सिरपुर, कुकराड़ीह, केसलडीह, राजा सवैया खुर्द, गुडरूडीह, गढ़सिवनी, पीढ़ी, टोंगो पानीकला बागबहरा, सोरम सिंघी, बोकरामुडा कला, बकमा, हाड़ाबंद, मचेवा, बेमचा, भुरका, लफीनकला, बरोंडाबाज़ार, भोरिंग व नगरीय निकायों से कुल 165 धावक शामिल हुए। पुरस्कार वितरण समारोह में अतिथि खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे, सुरेश शुक्ला समाजसेवक, सितोश झूल्फे, खगेश तारक, नारायण तिवारी, राजेश डड़सेना, साधुराम ध्रुव, द्रोण पटेल ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। जिसमें प्रथम पुरस्कार 5100 रूपये आशुतोष कुमार बिंद भिलाई जिला दुर्ग ने प्राप्त किया। द्वितीय पुरस्कार 3100 रूपये द्वारिकाधीश वर्मा जिला राजनांदगांव ने प्राप्त किया। तृतीय पुरस्कार 1100 रूपये जिला बलौदा बाजार से भोजराम साहू ने प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त 50 खिलाड़ियों को सांत्वना पुरस्कार में टी शर्ट, पेन प्रदान किया गया। आयोजन को सफल बनाने में पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, नगर पालिका परिषद के साथ भैरव भविष्य, कुबेर यदु अध्यक्ष युवा संकल्प संघ खल्लारी,  रोहित बघेल, बलराम साहू, किरण कुमार साहू, मयंक दुबे, योगेश सोनवानी, गुलाब सेन, संदीप तंबोली, राहिल गुप्ता इत्यादि का सहयोग रहा। मंच संचालन कुबेर यदु व सभी का आभार व्यक्त खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे ने किया।




via Blogger https://ift.tt/AtJIZko
January 12, 2024 at 12:08PM