महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /3 से 11 जनवरी के मध्य आयोजित ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी लेवल शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन मेघालय में संपन्न हुआ। रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपना स्थान बनाया।यह टीम राजकोट गुजरात में 23 जनवरी से आयोजित आल इंडिया शतरंज प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी।इस टीम में शामिल कु.संजीता साहू बी.ए.प्रथम वर्ष,शासकीय महाविद्यालय पिथौरा एवम् कु. नेहा प्रधान बीएससी अंतिम, स्व.राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह शास. महाविद्यालय सरायपाली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए परसवानी, सांकरा क्षेत्र का नाम रौशन किया है। दोनों बालिका समय निकालकर चेस क्लब परसवानी में अभ्यास करते थे।दोनों बालिकाओं ने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता,चेस क्लब परसवानी के कोच अखिलेश कुमार कर तथा अपने कॉलेज के समस्त स्टाफ को दिया है।

