श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा पर कलार समाज ने बांटे 2700 दीपक - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

जनवरी 21, 2024

श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा पर कलार समाज ने बांटे 2700 दीपक

श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा पर कलार समाज ने बांटे 2700 दीपक

  ( भव्य रामोत्सव एवं दीपोत्सव मनाने घर- घर दिया निमंत्रण )


पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ छत्तीसगढ़ कलार समाज कौड़िया पिथौरा दुवारा 22 जनवरी को भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जी का अयोध्या में निर्मित भव्य मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन रामोत्सव एवं दीपोत्सव मनाये जाने समाज के मंडलेश्वर पुनीत सिन्हा के नेतृत्व में ग्राम सरकड़ा में 245 परिवारों को 2700 दीपक के साथ तेल, बत्ती, रामलला के झंडे का वितरण कर ग्रामीणों एवं समाज जनों के साथ रामसत्ता का आयोजन करते हुये पूरे गाँव में भ्रमण कर दीपक का वितरण किया गया। 


कलार समाज के मंडलेश्वर पुनीत सिन्हा ने बताया कि रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से 550 वर्षों की धैर्य पूर्ण होने का अवसर पर 22 जनवरी को  प्रातः 10 बजे कलश यात्रा पूरे गावँ में भ्रमण बाद शीतला मंदिर के पास महाआरती कर रामायण पाठ का आयोजन,  संध्या गोधूली बेला में पूरे गावं में दीप प्रज्वलित कर  रात्री महाप्रसाद भोग भंडारा का वितरण  समाज जनों एवं ग्रामवासियों के सहयोग से किये जाने  की जानकारी गई है ।

       आज के दीपक वितरण कार्यक्रम में समाज के प्रमुखों में प्रमुख रूप से श्रीमती प्रमिला सिन्हा प्रदेश अध्यक्ष महिला मंच ,सीताराम सिन्हा प्रदेश उपाध्यक्ष, परमेश्वर डड़सेना जिला सचिव, राजेन्द्र सिन्हा संयोजक सेवा मंच, लोकप्रकाश डड़सेना प्रमुख सलाहकार, ओम सिन्हा अध्यक्ष युवामंच, योगेन्द्र सिन्हा ग्राम प्रमुख, सुखसागर, उत्तराकुमार सिन्हा, रविराम सिन्हा, विनोद सिन्हा, जगदीश सिन्हा, भूषण सिन्हा,अमरसिंह सिन्हा,हंस राम सिन्हा,  रोहित डड़सेना, चंद्रपाल डड़सेना, दुकालू राम सिन्हा, फग्गू सिन्हा,संतराम सिन्हा, जोहन गरुजी,  श्रीमती कविता डड़सेना, श्रीमती गायत्री सिन्हा,  श्रीमती मनटोरा सिन्हा, श्रीमती सविता डड़सेना, श्रीमती कांति डड़सेना, श्री मति लता डड़सेना, श्रीमती कुन्ती डड़सेना, श्रीमती माधुरी सिन्हा, कुमारी सरस्वती सिन्हा ,श्रीमती कमला सिन्हा ,श्रीमती कौशिल्या सिन्हा ,सहित बड़ी संख्या में  समाज के महिला -पुरूष प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।



via Blogger https://ift.tt/SOPDuYN
January 21, 2024 at 01:01PM