महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/पाटन विधानसभा क्षेत्र के विधायक व छग के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल उम्र 89 साल का आज 8 जनवरी दिन सोमवार की सुबह 6 बजे श्री बालाजी हॉस्पिटल रॉयपुर में निधन हो गया। नंद कुमार बघेल पिछले 3 माह से राजधानी के श्रीबालाजी हॉस्पिटल में भर्ती थे। श्रीबालाजी हॉस्पिटल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. दीपक जायसवाल ने बताया की नंद कुमार बघेल लंबे समय से अस्वस्थ थे, और कमजोर थे। उन्होंने आज आख़िरी साँसें ली। उनके निधन के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने ट्वीट कर जानकारी दी की मेरे पिताजी स्व नँद कुमार बघेल का निधन हो गया है तथा बहन के विदेश से लौटने के बाद 10 जनवरी को उनके गृह ग्राम कुरूदडीह में अंतिम संस्कार किया जायेगा।
via Blogger https://ift.tt/SbzIfx7
January 08, 2024 at 03:41PM
