डॉ अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रस्तावना का वाचन कर संविधान दिवस मनाया गया - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

नवंबर 26, 2023

डॉ अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रस्तावना का वाचन कर संविधान दिवस मनाया गया

26 नवम्बर संविधान दिवस को राष्ट्रीय पर्व घोषित हो - अजाक्स



महासमुन्द संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर / छ ग अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संगठन जिला इकाई महासमुन्द की ओर से श्री एस पी ध्रुव प्रांतीय सचिव  अजाक्स एवं श्री  शंकर नंदेश्वर जिलाध्यक्ष बौद्ध महासभा महासमुन्द, श्री रेखराज बघेल जिलाध्यक्ष सर्व अनुसूचित जाति समाज व संभागीय उपाध्यक्ष  अजाक्स,  श्री के आर सागर प्रांताध्यक्ष अपाक्स की उपस्थिति में  26 नवम्बर भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर नगर के हृदय स्थल में स्थित  अम्बेडकर चौक में संविधान शिल्पी भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उपस्थित समस्त नागरिक गणों के साथ सामुहिक रूप से भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वचन किया गया । तत्पश्चात एस पी ध्रुव, के आर सागर,  के जोशी, रेखराज बघेल , अनिल ढीढी, तुलेन्द्र सागर ने अपने विचार व्यक्त किये।  सभी ने संविधान शिल्पी भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर को नमन करते हुए संविधान को अंगीकार कर संवैधानिक नियमो का पालन कर संरक्षित करने अपनी वचन बद्धता दुहराते हुए सभी को संविधान दिवस की शुभकामनाएं दी साथ ही सामूहिक रूप से 26 नवम्बर को भी राष्ट्रीय पर्व के रूप घोषित करने शासन प्रशासन से मांग किये जाने का प्रस्ताव भी रखे। अंत मे जिलाध्यक्ष शंकर नन्देश्वर ने आभार प्रकट करते हुए कहा संविधान को  अक्षुण बनाये रखने में उसे संरक्षित करने में हम सभी की अहम भूमिका होनी चाहिए कहते हुए  समस्त उपस्थित नागरिकों को बहुत बहुत धन्यवाद आभार। अंत में 26 नवम्बर को मुंबई में आतंकी हमले में शहीद हुए वीर सैनिकों की शहादत को नमन करते हुए मौन श्रद्धांजलि देते हुए सभा का समापन किया गया।  सभा का संचालन अजाक्स जिला मीडिया प्रभारी बी पी मेश्राम ने किया। 


इस अवसर पर  अरविंद प्रहरे, टोमन सिंह कागजी, हंसा राम सोनवानी, प्रो जे पी खटकर अजाक्स जिला संघ की ओर से  अनिल ढीढी,जिला उपाध्यक्ष, रीना वासनिक, एम एल ध्रुव  जिला संगठन सचिव,  देवेन्द्र मिर्चे, आनंद कुर्रे, सुरेन्द्र ठाकुर एवं भारतीय बौद्ध महासभा जिला महासमुंद के जिला अध्यक्ष शंकर नंदेश्वर, जिला सचिव बी पी मेश्राम, संरक्षक संजय वासनिक, रतन कामड़े आकाश खोबरागड़े  देवा बंसोड़, मुकेश नागदेवे, गुणवत्ता नागदेवे ,राजेश गजभिए विनोद मेश्राम, आकाश डोंगरे, शुभम नागदेवे। आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।सभी ने बाबा साहब को पुष्प अर्पित श्रद्धांजलि अर्पित किए।  उक्त विज्ञप्ति  तुलेन्द्र सागर, जिला सचिव   अजाक्स जिला संघ महासमुन्द द्वारा दिया गया।