भाजपा अजजा मोर्चा का आमसभा राजासेवैय्या में शामिल हुए राष्ट्रीय नेता दिलीप जायसवाल, भाजपा प्रत्याशी डॉ. सम्पत अग्रवाल ने अपने सम्बोधन में भाजपा द्वारा जारी घोषणा पत्र का जिक्र किया। - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

नवंबर 03, 2023

भाजपा अजजा मोर्चा का आमसभा राजासेवैय्या में शामिल हुए राष्ट्रीय नेता दिलीप जायसवाल, भाजपा प्रत्याशी डॉ. सम्पत अग्रवाल ने अपने सम्बोधन में भाजपा द्वारा जारी घोषणा पत्र का जिक्र किया।




पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर
/विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आज बसना विधानसभा क्षेत्र के पिथौरा मण्डल अंतर्गत ग्राम राजासेवैय्या में भाजपा अजजा मोर्चा की आमसभा को राष्ट्रीय नेता दिलीप जायसवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि समय आ गया है हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रण प्राण के साथ जुट कर छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनाने के लिए पार्टी का कार्य करना होगा। अधिक से अधिक भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में है इसके लिए प्रयास करना होगा।अजजा बस्तियों में अधिक से अधिक भ्रमण कर भाजपा की जीत को सुनिश्चित करना है। इसके लिए मण्डलों के प्रभारी एवं बस्तियों के प्रमुखों को साथ लेकर जन जन तक भाजपा की जन कल्याणकारी योजनाओं तथा विधानसभा चुनाव 2023 के लिए किये गये जन कल्याणकारी घोषणाओं के बारे में अवगत करायें।

      भाजपा प्रत्याशी डॉ सम्पत अग्रवाल ने अपने सम्बोधन में भाजपा के द्वारा जारी घोषणा पत्र का उल्लेख करते हुए बताया कि सशक्त किसान समृद्ध छत्तीसगढ़ के तहत कृषि उन्नति योजना की शुरुआत करेंगे जिसमें प्रति एकड़ 21 क्विंटल एवं 3100 रुपये समर्थन मुल्य पर धान खरीदी की जाएगी। तथा किसानों को एक मुस्त भुगतान किया जाएगा। वर्ष 2016-17 एवं 2017-18 के खरीफ सीजन के लिए बकाया धान खरीदी बोनस का प्रत्येक किसान का उचित हिस्सा 300 रूपए प्रति क्विंटल आगामी 25 दिसंबर को भुगतान किया जाएगा।  प्रदेश में तेंदुपत्ता संग्रहण 5500 रुपए प्रति मानक बोरा किया जाएगा। अतिरिक्त संग्रहण करने वालों को 4500 रुपए का बोनस दिया जाएगा। जनजाति कल्याण हेतु 5 लाख वनाधिकार पट्टे वितरित किया जाएगा। आदिवासी छात्रों के लिए 100 विश्व स्तरीय आवासीय विद्यालय बनाया जाएगा। एक लाख सरकारी नौकरी निकाली जाएगी। भूमिहीन मजदूरों को 10 हजार रुपए हर साल दिया जाएगा। महातारी वंदन योजना के तहत हर साल 12 हजार रुपए दिया जाएगा। गरीब महिलाओं को 500 रुपए में गैस सिलेंडर व 18 लाख घर गरीब परिवारों को दिया जाएगा। आयुष्मान भारत योजना के तहत 10 लाख तक मुफ्त इलाज किया जाएगा आदि का सीधा लाभ मिलेगा।

          कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला प्रभारी जगन्नाथ पाणीग्राही, जिलाध्यक्ष रुपकुमारी चौधरी, विधानसभा संयोजक डॉ. एनके अग्रवाल, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत,विधानसभा प्रभारी अमरजीत सिंह छाबड़ा, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम शंकर पटेल, जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र त्रिपाठी, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष अखिलेश भोई,जजा मोर्चा प्रदेश सदस्य मन्नू लाल ठाकुर, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रियरंजन कोसरिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किरण अग्रवाल, पिथौरा मण्डल अध्यक्ष नरेश सिंघल, सांकरा मण्डल अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू, मण्डल पिरदा अध्यक्ष हरप्रसाद पटेल,  गढफुलझर मण्डल अध्यक्ष माधव साव, जिला कार्यसमिति सदस्य अंजली पाण्डे, बरगढ़ पूर्व जिलाध्यक्ष मुक्ता साहू, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मथामणी बढ़ाई, मण्डल पिथौरा महामंत्री आशीष शर्मा, अशोक चौधरी, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विजय नायक, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष विजय पटेल, जनपद सदस्य पिथौरा चेतन बरिहा, संवरा समाज सभापति धनेश्वर विशाल, मण्डल महामंत्री इंदल बरिहा, मण्डल महामंत्री जन्मजय साव,कलार समाज प्रमुख सीताराम सिन्हा,त्रिलोचन नायक, विक्की, सलुजा जतिन ठक्कर सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहें।