कलार महासंघ छत्तीसगढ़ का प्रदेश स्तरीय बैठक रायपुर में संपन्न - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

जुलाई 09, 2023

कलार महासंघ छत्तीसगढ़ का प्रदेश स्तरीय बैठक रायपुर में संपन्न



रायपुर संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर
/कलार महासंघ छत्तीसगढ़ का प्रदेश स्तरीय बैठक रायपुर में रविवार  09 जुलाई 2023 को होटल एमराल्ड में संपन्न हुआ । पूरे प्रदेश के पदाधिकारी गण समाज के राजनीतिक एवं सामाजिक उत्थान हेतु एक मंच के बैनर तले वचनबद्ध हुए। कार्यक्रम के आयोजक प्रदेश अध्यक्ष श्री युवराज सिन्हा ने बैठक आयोजित कर पूरे प्रदेश के कलार समाज के संभाग एवं जिला के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आगामी विधानसभा में समाज के योग्य उम्मीदवार को विधानसभा चुनाव में सहयोग करना है । कार्यक्रम का दूसरा उद्देश्य नया राजधानी रायपुर में जमीन क्रय करना है ताकि समाज का एक भव्य सुसज्जित भवन हो सके। कार्यक्रम में डडसेना कलार समाज बस्तर के संभाग  अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम गजेंद्र, व्यवसायी राजा जायसवाल ने भी अपना विचार रखा। रायपुर संभाग से राजनीति प्रकोष्ठ के संयोजक श्री बसंत सिन्हा, डॉक्टर किशोर सिन्हा, श्री अशोक सिन्हा, युवा मंच के उपाध्यक्ष श्री नंदू सिन्हा, श्री अमरकांत सिन्हा, श्री कौशल सिन्हा, श्री आनंद शिवहरे, श्री सीताराम सिन्हा, श्रीमती प्रमिला सिन्हा, श्री पुनीत सिन्हा, बस्तर संभाग से श्री  करिया दीवान, श्री गदाधर वैद्य, श्री दयाराम जैन, सरगुजा संभाग के अखिल भारतीय कलचुरी समाज के पदाधिकारी श्री रमेश जायसवाल, बिलासपुर संभाग से पूर्व महापौर श्री उमाशंकर जायसवाल, श्री मनोज राय, श्री नीरज जायसवाल, अशोक जायसवाल, राजनांदगांव संभाग से पूर्व अध्यक्ष श्री दीपक कुमार सिन्हा,  श्री देवेंद्र जायसवाल, श्री रमेश सोनवानी,  दुर्ग संभाग से युवा मंच प्रदेश मंत्री श्री तेखन सिन्हा, श्री होरीलाल सिन्हा बैठक में उपस्थित हुए I