पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/पिथोरा विकास खंड के एक छोर में स्थित वनांचल ग्राम जम्हर में शिक्षा का अलख जगाने व शिक्षा संबंधी सरकार के विभिन्न योजनाओं को जमीनी स्तर पर घर घर पहुचाने की मंशा से संकुल केंद्र जम्हर वि.ख. पिथोरा में संकुल स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में संकुल के सभी प्राथमिक शाला , उच्च प्राथमिक शाला , हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र , शिक्षक , शाला विकास समिति सदस्य एवं पालक गण उपस्थित हुए ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुकेश डड़सेना प्राचार्य हायर सेकेंड्री स्कूल गोंड़बहाल , द्वारिका पटेल स. वि. खंड शिक्षाधिकारी , एफ. ए. नंद परियोजना अधिकारी ,अरुण कुमार देवता नोडल अधिकारी साक्षरता विभाग , बिहारी पटेल जनपद सदस्य , पुष्पा बरिहा सरपंच ग्राम पंचायत जम्हर , सीता राम चौधरी ग्राम प्रमुख , कुलेश्वर मारकंडे प्राचार्य हायर सेकेंडरी स्कूल जम्हर द्वारा माँ सरस्वती की पूजा अर्चना कर किया गया ।
संकुल समन्वयक टेक राम निषाद द्वारा शालेय गतिविधियों की जानकारी देते हुए अतिथियों से संकुल के सभी शालाओ में कक्षा पहली , छठवीं, एवं नवमी में नव प्रवेशित बच्चों को निशुल्क पाठ्यपुस्तक , कापी , गणवेश वितरण कराया गया एवं सभी बच्चों को मिठाई खिला कर तिलक से स्वागत किया गया । विगत वार्षिक परीक्षा में कक्षा 5वी , 8वी , 10वी , 12वी में संकुल स्तर में सर्वाधिक अंक से उत्तरीर्ण छात्र इशिका ठाकुर प्राथमिक शाला खम्हारदादर , डालेश्वरी पटेल पूर्व मा. शाला जम्हर , कमल , कीर्ति हायर सेकेंडरी स्कूल जम्हर को प्रशस्ति पत्र ,पदक , मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया
मुख्य अतिथि मुकेश डड़सेना ने उपस्थित समुदाय को शिक्षा के विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए नये सत्र में कुछ नया करने के लिए प्रेरित किया । द्वारिका पटेल स.वि.खण्ड शिक्षाधिकारी द्वारा छात्र , पालक , समिति सदस्य, शिक्षक , अधिकारी गण टीम वर्क करते हुए शिक्षा को उच्च स्तर पर ले जाने के लिए प्रेरित किया गया । साथ ही एफ. ए. नंद , अरुण कुमार देवता , कुलेश्वर मारकंडे , सीताराम चौधरी , बिहारी पटेल ने अपने विचार ब्यक्त करते हुए प्रेरित किया । कार्यक्रम का सफल संचालन माधव साहू एवं विद्याधर पटेल द्वारा किया गया । आभार प्रदर्शन सुरेश कुमार चौधरी प्रधान पाठक पूर्व मा.शाला जम्हर द्वारा किया गया । इस कार्यक्रम को सफल बनाने में धरणीधर चौधरी, सत्यम,गोवर्धन सिन्हा,पवित्र कुमार कुर्रे,छबि राम जगत,उदे चंद बरिहा,कैलाश ठाकुर,सुशील बरिहा,कुलदीप सिन्हा,अंजू पटेल,सरला प्रजापति,भानुमति पटेल,अमरौतिन बरिहा,हेम कुमारी पटेल,पुष्पा बरिहा,गजानंद बरिहा,बरत लाल चौधरी,बालक राम बरिहा,अवध राम पटेल धनेश्वर रात्रे,रसोइया एवं समस्त ग्राम वासियो का विशेष योगदान रहा ।

