मुख्यमंत्री का युवा संवाद सिर्फ दिखावा -डॉक्टर किशोर सिन्हा - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

जुलाई 24, 2023

मुख्यमंत्री का युवा संवाद सिर्फ दिखावा -डॉक्टर किशोर सिन्हा

 कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के युवाओं को सिर्फ ठगा- डॉ किशोर


बागबाहरा खल्लारी गौरव चंद्राकर संस्कार न्यूज़/छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के युवाओं से संवाद कार्यक्रम पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए डॉक्टर किशोर सिन्हा भाजपा नेता जनसेवा खल्लारी विधानसभा ने कहा कि मुख्यमंत्री का युवा संवाद कार्यक्रम सिर्फ दिखावा है। डॉक्टर किशोर ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री युवाओं से संवाद कर रहे हैं जबकि मुख्यमंत्री को प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाओं में हुई धांधली पर भी जवाब देना चाहिए। प्रदेश के मुखिया को प्रदेश के उन युवाओं से भी संवाद करना चाहिए जिनके दिन रात के मेहनत पर प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली करके राज्य सरकार ने उन युवाओं के सपने को तोड़ने का कार्य किया है। जनसेवक खल्लारी विधानसभा डॉक्टर किशोर ने कहा कि मुख्यमंत्री को उन युवाओं से भी संवाद करना चाहिए जिन्हें बेरोजगारी भत्ता का वादा किया गया था। 10 लाख युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने का वादा करके छःग की कांग्रेस सरकार ने बेरोजगारी भत्ते के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति का कार्य किया है। आगे कहा कि युवा संवाद कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री को उन युवाओं से भी चर्चा करनी चाहिए जिन्हें अपनी हक की लड़ाई के लिए प्रदेश की राजधानी में निर्वस्त्र होकर प्रदर्शन करना पड़ा।कांग्रेस की सरकार ने अपने घोषणा पत्र में संविदा पर कार्यरत हजारों युवाओं को नियमितीकरण का वादा किया था पर ऐसे हजारों युवाओं की मांग को भी राज्य सरकार पूरा करने में विफल रही।  छग में कांग्रेस के सत्ता में आते ही शासकीय सेवा में नए चयनित होने वाले युवाओं के हक को मारने का कार्य किया था। राज्य सरकार ने शासकीय सेवा में नव चयनित युवाओं को पूरा वेतन न देकर 70%, 80% व 90% स्टाइपेंड देने का आदेश जारी किया साथ ही साथ उनकी परिवीक्षा अवधि दो वर्ष से बढ़ाकर तीन वर्ष कर दिया था।

डॉक्टर किशोर ने बताया कि प्रदेश में जब भाजपा की सरकार थी तब नए चयनित शासकीय सेवकों को उनका पूरा वेतन दिया जाता था साथ ही परिवीक्षा अवधि सिर्फ दो वर्ष की थी।