प्रदेश सरकार की वादाखिलाफी ने छत्तीसगढ़ को हड़तालगढ़ बना दिया है - योगेश्वर राजू सिन्हा - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

जुलाई 12, 2023

प्रदेश सरकार की वादाखिलाफी ने छत्तीसगढ़ को हड़तालगढ़ बना दिया है - योगेश्वर राजू सिन्हा

 


महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार सत्ता पाने के लिए प्रदेश के हर वर्गों को धोखे में रखकर एवं पवित्र गंगाजल की झूठी कसम खाकर सत्ता में आई है। प्रदेश सरकार की वादाखिलाफी का खामियाजा प्रदेश की जनता बेवजह भुगत रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर की विभिन्न कर्मचारी संगठन अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत है। कर्मचारी संगठनों की मांग जायज है क्योंकि प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपने किए वादों के अनुसार अभी तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया है। विभिन्न कर्मचारी संगठनों की हड़ताल में चले जाने से प्रदेश की जनता पूरी तरह परेशान है। लेकिन प्रदेश की कांग्रेस सरकार को प्रदेश की जनता से कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की वादाखिलाफी के कारण छत्तीसगढ़ आज हड़तालगढ़ बन गया है। 

भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि वादाखिलाफी करना कांग्रेस की डीएनए में ही है। चुनाव जीतने के बाद 10 दिनों में कर्जा माफ करने का वादा करने वाली कांग्रेस ने न तो पूरा कर्जा माफ किया न ही किसानों को पिछले 3 वर्षों का धान का बकाया बोनस दिया। प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ते देने का वादा करके बेरोजगारी भत्ता देने में भी बेतुके नियम बनाएं ताकि युवाओं को बेरोजगारी भत्ता ना मिल सके। ठीक इसी तरह कर्मचारियों को डीए केंद्र सरकार की तरह नहीं दिया जा रहा है। जिसके कारण कर्मचारी संगठन हड़ताल करने को विवश हो गए हैं। झूठ की बुनियाद पर खड़ी यह सरकार केवल कर्ज लेकर कर्ज का पैसा एक परिवार के लिए एटीएम बन कर बांट रहे हैं। प्रदेश की सरकार को न तो प्रदेश की जनता की कोई फिक्र है और न ही कर्मचारी संगठन की कोई चिंता कांग्रेस को तो केवल सत्ता के आनंद से मतलब है इसके लिए प्रदेश की कांग्रेस सरकार किसी भी हद तक जा सकती है।