थानेश्वर मंदिर समिति ने किया नए थाना प्रभारी का स्वागत मिलन समारोह - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

जुलाई 12, 2023

थानेश्वर मंदिर समिति ने किया नए थाना प्रभारी का स्वागत मिलन समारोह




पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर
/ पिथौरा नगर के थानेश्वर मंदिर में पिथौरा थाना के नए थाने प्रभारी शशांक पौराणिक का स्वागत को लेकर मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मिलन समारोह मे थानेश्वर मंदिर समिति के सदस्य गण सामाजिक कार्यकर्ता समेत अन्य लोगों ने थाना प्रभारी से परिचय के बाद उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना कर उन्हें फुलमाला पुष्प वर्षा  के साथ स्वागत किया। 


उक्त स्वागत मिलन समारोह पर उपस्थित के नये थाना प्रभारी शशांक पौराणिक ने कहा कि क्षेत्र में प्रेम सौहार्द्र एवं शांति के लिए पुलिस प्रशासन एवं पब्लिक का सामंजस्य जरुरी है। कहा कि आम लोगों के सहयोग के बिना पुलिस प्रशासन अधूरा है। इसलिए लोग पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, पुलिस से डरें नहीं। पुलिस अपराध एंव अपराधियों के लिए है। आम लोगों के लिए पुलिस प्रशासन भी आम इंसान है। उक्त आयोजन में मुख्य रूप से थानेश्वर मंदिर के समिति पदाधिकारी सामाजिक कार्यकर्ता पत्रकार गण गणमान्य नागरिक संख्या में उपस्थित थे

देखें वीडियो