सभी तहसील जिला मुख्यालय के डाकघरों में डाक निर्यात केंद्र स्थापित किए जाएगा - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

जुलाई 19, 2023

सभी तहसील जिला मुख्यालय के डाकघरों में डाक निर्यात केंद्र स्थापित किए जाएगा


पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल कार्यालय रायपुर में निदेशक डाक सेवाएं श्री दिनेश कुमार मिस्त्री एवं छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अमर परवानी एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ डाक विभाग द्वारा व्यापारियों के लिए अपने द्वारा निर्मित एवं विदेश निर्यात किए जाने वाले सामान के लिए प्रारंभ की गई डाक निर्यात केंद्र जोकि प्रदेश के प्रत्येक जिले में चयनित डाकघर के माध्यम से दी जाने वाली सुविधा  के संबंध में बैठक कर चर्चा की गई प्रदेश में निर्यात को प्रोत्साहन देने के लिए सभी तहसील जिला मुख्यालय के डाकघरों में डाक निर्यात केंद्र स्थापित किए जाने हैं ज्ञात हो कि अब तक कुल 8 डाकघरों में जिसमें जगदलपुर, कोंडागांव,  रायपुर, धमतरी, दुर्ग रायगढ़ ,अंबिकापुर एवं भिलाई खोले खोले जा चुके हैं एवं शेष जिलों में चरणबद्ध तरीके से सितंबर माह तक खोले जाने हैं इसमें पार्सल पैकिंग की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। इसके अतिरिक्त ऑनलाइन पोर्टल पर व्यापारी स्वयं का पंजीकरण आवश्यक दस्तावेजों एवं इंपोर्ट एक्सपोर्ट कोड एवं जीएसटी की जानकारी के साथ कर सकते हैं इसके माध्यम से व्यापारी कस्टम विभाग द्वारा मांगी जाने वाली जानकारी एवं अन्य दस्तावेज ऑनलाइन उपलब्ध कर सकते हैं यह सुविधा उत्पादों की कस्टम क्लीयरेंस की प्रक्रिया को सरल बनाती है सीमा शुल्क से संबंधित कोई समस्या होने पर उस मामले को ऑनलाइन सुलझाया जाता है कारोबारी उसे ऑनलाइन देख कर उसका समाधान कर सकते हैं और आवश्यकतानुसार दस्तावेज ऑनलाइन जमा कर सकते हैं ,कस्टम डिक्लेरेशन फार्म भरने व अन्य किसी भी तरह की सहायता सहायता केंद्र पर दी जाएगी पार्सल की सुरक्षित पैकिंग के लिए इन केंद्रों पर इन केंद्रों पर पार्सल पैकेजिंग यूनिट भी स्थापित किया गया है इसके साथ ही डाक विभाग द्वारा प्रदान की जा रही अन्य सुविधाओं जैसे पार्सल पैकेजिंग ,बीमा ,आधार कार्ड गंगाजल की बिक्री माय स्टाम्प,फीला टेली एवं अन्य सुविधाओं की भी विस्तृत जानकारी व्यापारियों को दी गई  सभी से डाक विभाग के इस सुविधाओं का लाभ लेने और व्यापारियों को जोड़ने तथा आम जनता को इससे  अवगत कराने उपस्थित व्यापारियों से आग्रह किया गया ताकि अधिक से अधिक नागरिक इसका लाभ ले सके