नगर व क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री पर जल्द ही ठोस कार्रवाई के आश्वासन
पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ थाना प्रभारी पिथौरा शशांक पौराणिक के कार्यभार संभालने के बाद पत्रकारों के साथ शिष्टाचार बैठक का आयोजन किया गया । अमन-चैन व आपसी भाईचारा कायम रखने के उद्देश्य से थाना परिसर बैठक में थाना प्रभारी शशांक पौराणिक ने बुद्धिजीवियों व पत्रकारों को शांति व्यवस्था बहाल रखने में मदद मांगी। थाना प्रभारी ने कहा कि अफवाहों से सावधान रहने की जरूरत है। किसी भी प्रकार का क्षेत्र में कोई वाद-विवाद हो तो जनप्रतिनिधि उसे सुलह कराने का हर संभव प्रयास करें । किसी भी सूचना का सत्यापन पुलिस से कराएं।
उपस्थित पत्रकारों से कहा गया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय रहें। उपद्रव करने वाले या शांति व्यवस्था को बिगाड़ने वालों की पहचान कर उन्हें तत्काल रोकें हर छोटी-बड़ी सूचना पुलिस से साझा करें ताकि समय रहते ऐसे लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जा सके। थाना प्रभारी ने पत्रकारों से क्षेत्र की समस्या के बारे में पूछा गया तो पत्रकारों ने सबसे बड़ी समस्या इस नगर व क्षेत्र में अवैध शराब जैसे कारनामे आए दिन देखने को मिलते हैं, और इस पर पुर्ण पाबंदी होना भी आवश्यक है, साथ ही नगर के चौराहे पर सीसी कैमरा लगवाया जाय ताकि संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान की जा सके,इन सभी विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई जिसमें थाना प्रभारी ने आश्वासन देते हुए कहा जल्द ही अवैध शराब पर ठोस कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया, और सीसी कैमरा लगाने संबंध में जल्द ही नगर के गणमान्य नागरिक ,जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों से सहयोग चर्चा कर लगवाया जाएगा बात कही उक्त बैठक में मुख्य रूप से पत्रकार बलराज नायडू, जाकिर कुरेशी, आनंद अग्रवाल, रमेश सिन्हा, गौरव चंद्राकर ,शिखा दास ,ललित मुखर्जी ,संतराम कुर्रे ,राजा शुक्ला, संतोष गुप्ता, रमेश श्रीवास्तव, कीर्ति पांडे , मनदीप होरा,राजा बाबू उपाध्याय, देव पटेल ,यशपाल मधुकर एवं थाना के समस्त स्टाफ गण मुख्य रूप से उपस्थित थे
देखें वीडियो


