नवोदय विद्यालय हेतु नरतोरी स्कूल से दो बच्चों चयनित - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

जून 29, 2023

नवोदय विद्यालय हेतु नरतोरी स्कूल से दो बच्चों चयनित


बागबाहरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ बागबाहरा विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला नरतोरी से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दो बच्चों मोहित कुमार सेन,पिता रेखराज सेन और धर्मेश बरिहा,पिता दशरू बरिहा का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय सरायपाली के लिए हुआ है। विद्यालय के शिक्षक अतिरिक्त समय निकालकर बच्चों को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कराते थे और इसका परिणाम है कि नरतोरी से दो बच्चे नवोदय विद्यालय सरायपाली के लिए चयनित हुए हैं । ज्ञात हो कि यहाँ से हर वर्ष बच्चे  जवाहर नवोदय विद्यालय व एकलव्य विद्यालय के लिए चयनित हो रहे हैं। उनकी इस सफलता से शाला परिवार गौरवांवित है। बच्चों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन और माता - पिता के आशीर्वाद को दिया है। बच्चों की इस भव्य सफलता पर प्राथमिक शाला नरतोरी के प्रधान पाठक श्री लिलेश्वर दीवान, शिक्षक श्री अश्वनी कुमार दीवान,शाला के पूर्व शिक्षक श्री केदारनाथ साहू,राजेंद्र कुमार साहू ,पंचायत द्वारा नियुक्त दो महिला शिक्षिका श्रीमती प्रेमबाई बरिहा,त्रिवेणी यादव, सरपंच घनश्याम चंद्राकर,बागबाहरा जनपद सदस्य श्रीमती ममता रमेश चन्द्राकर,शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्षा श्रीमती शमा चक्रधारी व सभी सदस्य,राजीव युवा मितान क्लब के अध्यक्ष श्री बिरेन्द्र कुमार ठाकुर एवं सदस्य, संकुल समन्वयक श्री नैनसिंह चक्रधारी,संकुल केंद्र मुनगासेर के सभी शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।