कोमाखान नगर में चातुर्मास हेतु जैन साध्वी संघमित्रा का कल 30 जून को होगा भव्य मंगल प्रवेश - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

जून 29, 2023

कोमाखान नगर में चातुर्मास हेतु जैन साध्वी संघमित्रा का कल 30 जून को होगा भव्य मंगल प्रवेश



महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के अंतिम छोर पर स्थित कोमाखान नगर में कल छत्तीसगढ़ रत्न शिरोमणि महत्तरा पद विभूषिता मनोहर श्री जी महाराज साहेब की सुशिष्या साध्वी रत्ना,कोकिल कंठी संघमित्रा से जी महाराज साहब आदि ठाणा 3 का मंगल प्रवेश होगा।जैन परंपरा में वर्षा काल के चार माह साधु साध्वी चातुर्मास हेतु विभिन्न स्थलों में विराजमान होते हैं इसी क्रम में इस वर्ष जैन श्री संघ कोमाखान की विनती को स्वीकार करके जैन आचार्य खरतरगच्छाधिपति जिनमणिप्रभसुरीश्वर जी महाराज साहेब ने साध्वी संघमित्रा जी के चातुर्मास हेतु कोमाखान नगर को सौभाग्य प्रदान किया। 



भव्य मंगल प्रवेश हेतु कल 30 जून को प्रातः 8 बजे शोभायात्रा धोयनाबाहरा से निकलकर जैन मंदिर कोमाखान पहुंचेगी और उसके पश्चात कृषि उपज मंडी प्रांगण कोमाखान में छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्थलों से पधारे सैकड़ों जैन समुदाय के लोगों की गरिमामयि उपस्थिति में धर्म सभा का आयोजन होगा।

धर्म सभा के विराट आयोजन में समाज के विभिन्न वर्गों के द्वारा विभिन्न धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी एवं साध्वी भगवंतों के द्वारा उपस्थित विशाल जनसमुदाय को संबोधित किया जाएगा,चातुर्मास के इस भव्य मंगल प्रवेश कार्यक्रम में जैन श्री संघ कोमाखान के द्वारा छत्तीसगढ़ के विभिन्न नगरों के जैन समुदायों से उपस्थित होने की अपील की गई है।उक्त कार्यक्रम में महासमुंद जिले के समीप नगर राजिम नयापारा धमतरी अभनपुर फिंगेश्वर बागबाहरा खरियार रोड नयापारा धरमबांधा छुरा गरियाबंद रायपुर अहिवारा कवर्धा दुर्ग धमतरी से बड़ी संख्या में जैन समुदाय के लोग उपस्थित होंगे।