कलार समाज ने समाज से जुड़ी हुई विभिन्न मांगों को लेकर जनचौपाल में सौंपा ज्ञापन , - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

जून 26, 2023

कलार समाज ने समाज से जुड़ी हुई विभिन्न मांगों को लेकर जनचौपाल में सौंपा ज्ञापन ,


  पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर  /नवनियुक्त कलेक्टर  महासमुन्द के निर्देश पर आज जनपद पंचायत  सभा हाल पिथौरा में आयोजित जन चौपाल कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ कलार समाज कौड़िया पिथौरा के मंडलेश्वर पुनीत सिन्हा के नेतृत्व में समाज से जुड़ी विभिन्न मांगों के संबंध में  डॉ. रविराज ठाकुर अनुविभागीय अधिकारी पिथौरा के प्रतिनिधि नितिन ठाकुर तहसीलदार पिथौरा को मुख्यमंत्री दुवारा  स्वीकृत छात्रावास सह अहाता निर्माण की  प्रशासकीय स्वीकृति एवं रावण भाठा पारा स्थित सामाजिक स्थल पर सीमांकन करने के संबंध में ज्ञापन सौपा गया ,तहसीलदार पिथौरा ने आर .ई. एस. विभाग के एस. डी. ओ.हेमंत डड़सेना को तत्काल स्टीमेट तैयार करने निर्देश जारी किया गया वहीं सीमांकन कार्य को बारिश बंद होने के तुरन्त बाद कराये जाने आश्वासन दिया गया । 


   ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से कौड़िया परिछेत्र के मंडलेश्वर पुनीत सिन्हा, संरक्षक प्रेम लाल सिन्हा, प्रमुख सलाहकार आत्माराम गजेन्द्र, राजनीति प्रकोष्ट के जिला सहसंयोजक लाला राम डड़सेना ,युवामंच के अध्यक्ष ओम सिन्हा ,नगर प्रमुख राजू सिन्हा ,युवामंच के सचिव चन्द्रपाल डड़सेना, ग्राम प्रमुख योगेन्द्र डड़सेना, एम .एल .गजेन्द्र सहित अनेक सामाज  प्रमुख  उपस्थित रहे ।

   जनपद पंचायत परिसर जनचौपाल कार्यक्रम में प्रमुख रूप से इन्द्रराम चंद्रवंशी नायब तहसीलदार , यू. के. दास. मंडल संयोजक , सुशील कुमार चौधरी वरिष्ट करारोपण अधिकारी,  यशवंत ठाकुर सहायक विकास विस्तार अधिकारी एवं सुर्यदेव तिवारी सहायक ग्रेट दो उपस्थित रहे ।