पिथौरा थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक संपन्न
पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ आगामी 29 जून को होने वाले मुस्लिम समुदाय का पवित्र पर्व ईद उल फितर (बकरीद) को सद्भाव और शांति पूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन के निर्देश पर पिथौरा थाना शांति समिति की बैठक थाना प्रभारी शिवानंद तिवारी ,शीतला समाज के अध्यक्ष प्रेमलाल सिन्हा, अनंत सिंह वर्मा वरिष्ठ नागरिक की मुख्य उपस्थिति में संपन्न हुआ।
बैठक को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी श्री शिवानंद ने कहा की प्रशासन की प्रथम और अंतिम लक्ष्य शांतिपूर्ण ढंग से इस पवित्र पर्व को संपन्न करवाना हैं ।जिसके लिए आपसी सौहार्द,प्रेम एवं विश्वास का होना बहुत महत्वपूर्ण हैं । जिसमें शांति समिति महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करने वाली प्रशासन की एक मजबूत इकाई हैं।थाना प्रभारी ने कहा की पर्व आपसी प्रेम और सद्भाव से ही उत्कर्षता को प्राप्त करते हैं ।अतः हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है कि हम किसी भी अफवाह का न अंग बने और न ही दूसरो को बनने दें।बैठक मुख्य रूप से मुस्लिम समाज के पदाधिकारी ,व्यापारी गण, गणमान्य नागरिक पत्रकार गण उपस्थित थे


