कीर्ति पांडे संस्कार न्यूज़ की रिपोर्ट
पिथौरा संस्कार न्यूज़ / पिथौरा पुलिस ने थाने के सामने मुख्य मार्ग पर होली पर्व को देखते हुए वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान दो अधिक सवारी वाले दो पहिया वाहन चालकों पर कार्रवाई के साथ ही बिना हेलमेट घूम रहे वाहन चालकों और बिना नंबर प्लेट तीन सवारी चल रहे वाहन चालकों के विरुद्ध भी चालान काटा गया ।पुलिस ने बढ़ाई चौकसी पिथौरा नगर के सबसे ज्यादा ट्रैफिक का दबाव वाले व्यस्त बार चौक सहित नगर व क्षेत्र मे यातायात व कानूनी व्यवस्था सुगम बनाने के साथ साथ आगामी होली त्योहार मे शांति सौहार्द स्थापित करने पिथौरा पुलिस सक्रिय नजर आ रही है।थाना प्रभारी शिवानंद तिवारी के नेतृत्व में पुलिस यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले तीन सवारी दोपहिया वाहनों साथ साथ विभिन्न प्रकार से यातायात नियमों का उल्लंघन पर चलानी कार्रवाई भी शुरू कर दी है। बिना हेलमेट व ड्राइविंग लाइसेंस के बाइक चलाने वाले लोगो नाबालिगों को पकड़ कर यातायात नियमों का पालन कराने बार चौक मे शपथ दिलाया गया।

