बागबाहरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /जनपद पंचायत अध्यक्ष स्मिता हितेश चंद्राकर ने अपने कार्यालय मे बैठकर क्षेत्र के सार्वजनिक समस्या हो या व्यक्तिगत समस्या तथा किसानों की समस्याओं पर लगातार आवाज उठा कर शासन प्रशासन का ध्यान आकर्शित कराते हुये समस्याओं का निराकरण करने में अहम भूमिका निभा रही है।उल्लेखनीय है कि लंबे समय से विकास खण्ड बागबाहरा के हजारों किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से वंचित थे उन किसानों के मदद के लिए जनपद कार्यालय में शिविर लगाकर किसानों को इस समस्या का निजात दिलाते हुये वंचित किसानों को सम्मान नीधि राशि किसानों को मिले इसका प्रयास लगातार किया जा रहा है। बागबाहरा ब्लॉक के सम्मान नीधि से वंचित हो रहे किसानों के खाता त्रुटि सुधार करने के बाद खाता में राशि आना प्रारंभ हो गया है। लेकिन ऐसे किसान जिनका त्रुटि सुधार हो गया है पर राशि नहीं आया है वे जनपद कार्यालय शिविर में बड़ी संख्या में आकर अपना पंजीयन ऑनलाइन चेक कराने पहुंचे रहे है।
जनपद अध्यक्ष स्मिता हितेश चंद्राकर ने बताया बागबाहरा ब्लॉक के लगभग 30 हजार किसान जिन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की किस्त की राशि तीन या चार किस्त के बाद राशि मिलना बंद हो गया था 19 हजार 50 किसानों के पंजीयन में राज्य द्वारा स्टॉप पेमेंट लगा रखा था लगभग 4 हजार 50 किसानों ई केवाईसी नहीं हुआ था 3 हजार किसानों का लैंड एंट्री नहीं दिखाने के कारण राशि नहीं मिल रहा था इस तरह लगभग 30 हजार किसानों को किस्त की राशि से वंचित होना पड़ गया था जिनके लिए जनपद में प्रत्येक बुधवार एवं शुक्रवार को शिविर आयोजित कर संपूर्ण प्रकार के त्रुटि एवं समस्या का लगातार निराकरण किया जा रहा है जिसके परिणाम स्वरूप प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 13 किस्त की राशि प्रदान करते ही इन किसानों के भी खाता में बचत किस्तों की राशि आना प्रारंभ हो गया जिससे किसानों के चेहरे पर खुशी व्यात है। ऐसे किसान जिनका त्रुटि सुधार हो चुका है उनके खाता में राशि नहीं आया है वह बड़ी संख्या में जनपद में आकर ऑनलाइन पंजीयन चेक कराने आ रहे है उन सभी किसानों के सामने में ही ऑनलाइन प्रोसेस को दिखाया जा रहा है जिसमें अधिकतर किसान का पैसा आना प्रारंभ हो चुका या प्रोसेस व रिलीज की स्थिति में है। किसान जनपद अध्यक्ष के इस सहयोग से संतुष्ट होकर किसान धन्यवाद दे रहे हैं। ऐसे किसान जिनके अभी तक त्रुटि सुधार के लिए आवेदन नहीं किए हैं अन्य किसानों के खाता में पैसा आते देख अपना त्रुटि सुधार कराने जनपद कार्यालय आ रहे हैं जिनका त्वरित निराकरण किया जा रहा है।

