नवनिर्वाचित मरार समाज के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण किया गया
पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर / मरार समाज पिथौरा परिक्षेत्र की बैठक उपरांत शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया जहां नवनिर्वाचित मरार समाज के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत शाकम्भरी माता के छायाचित्र पर माल्यार्पण व पूजा अर्चना कर किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष उषा पटेल उपस्थित रही साथ कार्यक्रम की अध्यक्षता मरार समाज उपाध्यक्ष खेमराज पटेल विधायक प्रतिनिधि बसना एवं खनिज न्यास परिषद सदस्य अजय नंद पार्षद पद्मावती पटेल शिवप्रसाद पटेल भगवान सिंह पटेल वरिष्ठ कांग्रेस नेता घासीराम नायक लाखागढ़ पंच अहमद हुसैन व स्मित कोसरिया सहित समाज के अन्य पदाधिकारी गण अतिथि के रूप में उपस्थित रहे । उषा पटेल ने कहा मरार समाज प्रगति की ओर अग्रसर हो रहा है समाज शिक्षित भी हो रहा है मरार समाज का समाज के लिए हमेशा विशेष योगदान रहा है


