पिथौरा नगर में आज श्री श्याम फागुन उत्सव - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

मार्च 06, 2023

पिथौरा नगर में आज श्री श्याम फागुन उत्सव

 भजन गायकों का समागम से पूरा शहर श्री श्याम बाबा के जयकारे से गूंज उठेगा

पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर / समस्त श्याम प्रेमी पिथौरा द्वारा इस वर्ष भी एक दिवसीय श्री श्याम फागुन महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। आयोजक समिति द्वारा इसकी तैयारियां जोरो पर की जा रही है। इस अवसर पर दुर्गा मंदिर चौक में श्री श्याम प्रभु का भव्य दरबार सजेगा। देश के प्रसिद्ध भजन गायकों का समागम होगा। पूरा शहर श्री श्याम बाबा के जयकारे से गूंज उठेगा।श्री श्याम फाल्गुन भजन संध्या आज 6 मार्च को श्याम भक्त विवेक शर्मा कोलकाता ,अनुभव अग्रवाल टाटा,पलाश शर्मा भाटापाड़ा द्वारा किया जाएगा जिसका स्थान- मंदिर चौक, पिथौरा संध्या 7:00 बजे से शुभारंभ किया जाएगा आयोजक - करने वाला श्याम, कराने वाला श्याम एवं समस्त श्याम प्रेमी, पिथौरा आयोजक समिति में श्री श्याम फागुन उत्सव में शामिल होने के लिए नगर क्षेत्र वासियों को अधिक से अधिक शामिल होने की अपील की है