पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /सौ दिन का साक्षरता एवं गणितीय विकास कौशल कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु विकास खंड पिथौरा के पी एल सी सदस्यों की कार्यशाला संकुल केन्द्र पिथौरा में विकासखंड शिक्षा अधिकारी के. के. ठाकुर, विकासखंड स्रोत समन्वयक गौतम प्रसाद कन्हेर, साक्षरता के नोडल अधिकारी एफ. ए. नंद तथा संकुल केन्द्र पिथौरा के संकुल समन्वयक खगेश्वर डड़सेना की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुई। विकासखंड शिक्षा अधिकारी के. के. ठाकुर ने कार्यशाला में उपस्थित पी एल सी सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि हर प्रशिक्षण सीखने का अवसर देता है, जिसके माध्यम से हम पहले से कहीं बेहतर बन सकते हैं। विकासखण्ड स्रोत समन्वयक गौतम प्रसाद कन्हेर ने पी एल सी सदस्यों से कहा कि विकासखंड में FLN के क्षेत्र में बेहतर वातावरण निर्मित करने के लिए पीएलसी सदस्यों की अहम भूमिका है, सभी पी एल सी सदस्य पूरे विकासखंड में बेहतर कार्य करते हुए अपना दायित्व निर्वहन करें। साक्षरता विभाग के नोडल अधिकारी एफ.ए. नंद ने बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान पर बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि 2026 तक हम अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए निरन्तर प्रयास करते हुए विकासखंड में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहचान कायम करें। इस कार्यशाला में सौ दिन साक्षरता एवं गणितीय कौशल में उपस्थित पी एल सी सदस्यों को मास्टर ट्रेनर अंतर्यामी प्रधान ने माह मार्च एवं अप्रेल तथा मई जून में तीन टास्क पर कार्य करने के लिए विस्तार से जानकारी दिया तथा प्रत्येक स्तर के पी एल सी को समूह प्रस्तुति के लिए आमंत्रित किया। सौ दिन सौ कहानियां के ब्लॉक नोडल अधिकारी छबिराम पटेल ने कुशल संचालन करते हुए कार्यशाला में अपनी सहभागिता प्रदान करते हुए सभी पी एल सी सदस्यों को प्रेरित करते हुए कहा कि हम अपने विद्यालय की एक पहचान बनाये तथा आसपास के शिक्षकों एवं समुदाय को प्रेरित करें। इस ब्लॉक स्तरीय कार्यशाला में 30 पी एल सी सदस्यों ने भाग लिया। जिसमें से नरेन्द्र साहू,घनश्याम साहू, प्रेमशंकर भोई, छबिराम जगत, डोलामणी साहू, श्रीमती सिद्धेश्वरी तिवारी, श्रीमती रामदुलारी नायक,राजेश प्रधान,विवेक कुमार दीक्षित,भूपेन्द्र सिंह वर्मा,मनोज कुमार पटेल,प्रदीप कुमार प्रधान ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए ग्रुप प्रस्तुति में भाग लिया। कार्यक्रम का समापन करते हुए सभी पी एल सी सदस्यों से अपेक्षा किया गया कि वे अपने कार्यक्षेत्र में अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करें। ताकि लक्ष्य प्राप्ति किया जा सके ।आभार प्रदर्शन प्रधानपाठक छबिराम पटेल द्वारा किया गया।
मार्च 22, 2023
विकासखंड स्तरीय पी एल सी सदस्यों की कार्यशाला सम्पन्न
Tags
# पिथौरा#
About sanskar.live
ऑफिस एड्रेस
संस्कार न्यूज़ वेब पोर्टल चैनल
गौरव चंद्राकर रिपोर्टर
Email- gauravchandrakar555@gmail.com
Mo 9993257295
Addres pithora छत्तीसगढ़.
पिथौरा#
लेबल:
पिथौरा#
