बागबाहरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य अलका चंद्राकर को छत्तीसगढ़ भाजपा महिला मोर्चा सेल्फी अभियान प्रदेश प्रभारी बनाया गया है भाजपा महिला मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वानथी श्रीनिवासन के आव्हान पर प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा छत्तीसगढ़ के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री योजना के लाभार्थियों कापूरे देशमे एक करोड़ सेल्फी प्रदेश में डेढ़ लाख लाभार्थी बहनों का सेल्फी अभियान का लक्ष्य रखा गया है अलका चंद्राकर ने कहा कि जो जिम्मेदारी प्रदेश नेतृत्व द्वारा दिया गया है उसमें छत्तीसगढ़ भाजपा महिला मोर्चा खरा उतरेगी छत्तीसगढ़ डेढ़ लाख सेल्फी अभियान का लक्ष्य रखा गया है जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना प्रधानमंत्री उजाला योजना प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना स्वच्छता अभियान कोरोना वैक्सीन जल जीवन मिशन प्रधानमंत्री मुद्रा योजना जन धन योजना आयुष्मान भारत पीएम किसान योजना आदि योजनाओं के लाभार्थियों का सेल्फी लेकर नमो ऐप के माध्यम से भाग लेंगे आज प्रत्येक परिवार प्रधानमंत्री योजना से लाभान्वित है ऐसा कोई परिवार नहीं होगा जो प्रधानमंत्री की विभिन्न योजनाओं से वंचित हो यह अभियान 27 फरवरी से पूरे देश में प्रारंभ हुआ है अलका ने समस्त महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष से आग्रह किया है कि छत्तीसगढ़ में समय सीमा के अंतर्गत डेढ़ लाख से अधिक सेल्फी भेजने हेतु कार्य योजना बनाएं
