बागबाहरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य अलका चंद्राकर ने अपने जिला पंचायत क्षेत्र के मुख्य मार्ग बिहाझर मोगरा पाली रेवा पीडब्ल्यूडी की सड़क जोकि उड़ीसा राज्य को जोड़ता है कि जर्जर सड़क पर चिंता व्यक्त की है अलका ने बताया कि 2 राज्यों के जोड़ने वाली सड़क 28 किलोमीटर है जो कि सिंगल रोड होने की वजह से आए दिन दुर्घटना होते रहते हैं साथ ही सड़क के दोनों किनारे पर 1 से 2 फीट के गड्ढे हैं यह पीडब्ल्यूडी सड़क जानलेवा सड़क है साल में प्रतिवर्ष 20,_25 दुर्घटनाएं हो रही है साथ ही साथ ही 5-6 लोगों की जान जा रही है यह व्यस्तम सड़क से लगभग 25 गांव के लोगों का छात्र छात्राओं का कर्मचारियों का आना जाना रहता है इतनी महत्वपूर्ण सड़क पर प्रशासन का ध्यान नहीं है साथ ही सोनदादार छुईहा फिरगी मार्ग पर सड़क एवं पुलिया निर्माण की मांग कई वर्षों से की जा रही है बरसात के दिनों में नाला 4 माह आवागमन बंद रहता है जिससे छात्र छात्राओं को आम जनता को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है उक्त मार्ग पर सड़क एवं पुलिया निर्माण एवं बिहझर मोगरा पाली रेवा मार्ग के चौड़ीकरण हेतु क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों जनपद सदस्य सरपंच आम जनता को साथ लेकर 2 दिन की पद यात्रा मोंगरा पाली से प्रारंभ होकर विधानसभा मुख्यालय बागबाहरा पहुंचेगी एवं क्षेत्रीय विधायक एवं अनु अधिकारी राजस्व को राज्यपाल मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर महत्वपूर्ण दो मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा पदयात्रा हेतु गांव-गांव में बैठकों का दौर चालू है
