महासमुन्द संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ जिला मुख्यालय से बसना विकासखंड के गांव गढ़फुलझर ईंट भट्ठा में ईंटों को पकाने के लिए आग लगाकर भट्ठा के ऊपर ही सो गए 6 श्रमिकों में से 5 की मौत हो गई। एक गंभीर है ।जिसका इलाज चल रहा है ।जानकारी मिलते ही प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुँचे।
कलेक्टर श्री निलेश कुमार क्षीरसागर ने पूरी घटना की जाँच के आदेश दिए है । उन्होंने एसडीएम को तत्काल नियमानुसार आर्थिक सहायता राशि देने के भी निर्देश दिये। घटना में घायल श्रमिक का बेहतर उपचार के निर्देश दिए। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मिली जानकारी अनुसार क ईंट भट्ठा में देर रात्रि काम चल रहा था। श्रमिकों से ईंट पकाने के लिए भट्टे के ऊपर ही सो गए। ईंट-भट्टे पर सो रहे पांच मजदूरों की मौत किस कारण हुई इसकी सही जानकारी पोस्टमार्डम के बाद पता चलेगी।
