गौरव चंद्राकर संस्कार न्यूज़ की रिपोर्ट
पिथौरा संस्कार न्यूज़/ मोबाइल इंटरनेट के इस युग मे "पत्र लेखन" के प्रति जागरूक रखे जाने एवं "डाक टिकट संग्रह" करने की अभिरुचि हेतु प्रतिवर्ष केंद्र सरकार की विश्वसनीय संस्था डाक विभाग द्वारा क्रमशः"ढाई आखर पत्र लेखन प्रतियोगिता" एवं "दीनदयाल स्पर्श योजना"आयोजित की जाती है, जिसमे विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार डाक विभाग द्वारा दिए जाते हैं। आज छ.ग. परिमंडल में मुख्य पोस्टमास्टर जनरल महोदया एवं निदेशक डाक सेवाएं रायपुर छ.ग. परिमंडल की गरिमामय उपस्थिति में इन दोनों प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया ।
