भूपेश के राज में महिलाएं सुरक्षित नहीं- अलका चंद्राकर - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

फ़रवरी 20, 2023

भूपेश के राज में महिलाएं सुरक्षित नहीं- अलका चंद्राकर

 

बागबाहरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर / भाजपा के तेजतर्रार महिला प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य अलका चंद्राकर ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार के राज में बेटियां महिला बहने असुरक्षित हैं आज बेटियां बेखौफ होकर सड़कों पर नहीं घूम सकती जिस राज्य में आईपीएल के नीलामी जैसे एसपी कलेक्टर थानेदार की पोस्टिंग बोली बोल कर की जाए तो कानून व्यवस्था लचर होगी उनका खामियाजा छत्तीसगढ़ 4 सालों से भुगत रहे हैं उक्त बातें अलका चंद्राकर ने ग्राम सोना पुट्टी में आयोजित कार्यक्रम में कहीं आए दिन लूट हत्या बलात्कार चोरी डकैती सहित अनेकअपराधिक  प्रकरणों छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक है शांति का गढ़ छत्तीसगढ़ जिसे अटल बिहारी वाजपेई जी  ने बनाया था और 15 सालों में भारतीय जनता पार्टी ने जिसे सजाया और संवारा छत्तीसगढ़ के कांग्रेस के सरकार ने 4 साल में अपराधगढ़ माफियागढ़ बलात्कार गढ़ अपहरणगढ़ एवं दुष्कर्मगढ़ डकैती गढ़ छत्तीसगढ़ को बना दिया कल की रायपुर राजधानी की घटना दिल दहलाने वाली है एक  नाबालिग लड़की को खून से लथपथ कर बाल पकड़कर घसीटते  हुए एक अपराधी द्वारा राजधानी के मुख्य चौक में 1 घंटे तक घुमाया जाता है ना वहां कोई पुलिस कानून का कोई डर नहीं और घटना के 1 घंटे बाद पुलिस का पहुंचना शर्मनाक है यह घटना पूरे छत्तीसगढ़ के महिलाओं का अपमान है भूपेश सरकार को याद रखना होगा आज प्रदेश के 3000 महिलाओं बहनों के साथ बलात्कार 6000 बच्चियों के साथ यौन दुष्कर्म की घटना से छत्तीसगढ़ शर्मसार हुआ है जब भी महिलाओं का अपमान हुआ है वह रणचंडी बनकर ऐसे निरंकुश शासन का खात्मा कर सकती है भूपेश सरकार कुंभकरण की नींद से जाग कर जाकर प्रदेश को शांति का गढ़ बनाएं अपराध गढ़ को खत्म करें वरना महिला मोर्चा सड़क से सदन तक की लड़ाई भूपेश सरकार के खिलाफ लड़ने को तैयार है