बागबाहरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य अलका चंद्राकर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता निडर एवं साहसी है भूपेश बघेल के पुलिसिया कार्यवाही प्रताड़ना दबाव से न डरने वाले हैं ना झुकने वाले हैं ना रुकने वाले हैं उक्त बातें मोर आवास मोर अधिकार के भुरकोनी में आयोजित कार्यक्रम में कही भाजपा द्वारा बस्तर में चार प्रमुख पदाधिकारियों के निर्मम हत्या के विरोध में शांतिपूर्ण चक्का जाम किया गया लेकिन भूपेश बघेल के दबाव में पुलिस प्रशासन द्वारा झूठी रिपोर्ट दर्ज करवाकर भाजपाइयों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज किया गया इसी कड़ी में भाजपा बागबाहरा शहर मंडल के 24 कार्यकर्ताओं के साथ पूरे पूरे प्रदेश में हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया गया चक्का जाम कार्यक्रम प्रभारी अलका ने कहा चक्का जाम शांतिपूर्ण रहा हमने महिलाओं बच्चों एंबुलेंस एवं आवश्यक सेवाओं को इस चक्का जाम से अलग रखा किंतु भाजपा के बढ़ते जनाधार एवं भूपेश बघेल अपनी नाकामी से घबराकर लबरा सरकार ने कदम उठाए हैं जिसका जवाब भाजपा के कार्यकर्ता द्वारा 2023 के चुनाव में मुंहतोड़ जवाब देकर दिया जाएगा शांति का गढ़ छत्तीसगढ़ हत्या लूट अपहरण बलात्कार यौन दुष्कर्म डकैती वाला राज्य 4 साल में बन गया है रत्नगर्भा छत्तीसगढ़ वन खनिज संसाधनों से परिपूर्ण प्रदेश को जितना अंग्रेजों ने नहीं लूटा 4 साल में प्रदेश सरकार ने लूट कर दिल्ली दरबार में पैसा भेज रही है आज छत्तीसगढ़ में चारों तरफ भ्रष्टाचार अपराध का आलम दिखाई देता है हम भूपेश सरकार से मांग करते हैं कि वह कुंभकरण की नींद से उठ कर प्रदेश की जनता एवं विकास भलाई के कार्य करें
फ़रवरी 20, 2023
भाजपा जन ना डरेंगे ना रुकेंगे ना झुकेंगे -अलका चंद्राकर
Tags
# बागबाहरा#
About sanskar.live
ऑफिस एड्रेस
संस्कार न्यूज़ वेब पोर्टल चैनल
गौरव चंद्राकर रिपोर्टर
Email- gauravchandrakar555@gmail.com
Mo 9993257295
Addres pithora छत्तीसगढ़.
बागबाहरा#
लेबल:
बागबाहरा#
