बच्चों की उपलब्धि स्तर की जांच हेतु शालाओं में किया गया सामाजिक अंकेक्षण - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

फ़रवरी 27, 2023

बच्चों की उपलब्धि स्तर की जांच हेतु शालाओं में किया गया सामाजिक अंकेक्षण

 

सरायपाली संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ राज्य शासन की महत्वपूर्ण योजना डीप स्टिक के तहत विकासखंड सरायपाली के विभिन्न शालाओं में बच्चों की उपलब्धि स्तर की जांच हेतु सामाजिक अंकेक्षण का कार्य किया जा रहा है। जिसमें सरायपाली के 6 विद्यालयों का चयन किया गया है। इन विद्यालयों में बच्चों की उपलब्धि सर की जांच कर असर सर्वे  तथा NAS सर्वे में  बच्चे बेहतर परफॉर्मेंस करें और हमारे जिले एवं राज्य की स्थिति में सुधार हो इस हेतु इन विद्यालयों में विकासखंड स्तर पर दल बनाकर डिप स्टिक स्टडीज किया जा रहा है I सामाजिक अंकेक्षण कार्यक्रम में आज शासकीय प्राथमिक शाला केदुवा में विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रकाशचंद्र मांझी जी एवं विकासखंड स्रोत केंद्र समन्वयक सतीश स्वरुप पटेल द्वारा औचक निरीक्षण किया गया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया,एवं बच्चों का स्तर जाँच किया गया। विकासखंड स्रोत केंद्र सरायपाली की ओर से जाँच दल का गठन किया गया जिसके अंतर्गत आज शासकीय प्राथमिक शाला लक्ष्मीपुर (आवलाचक्का), शासकीय प्राथमिक शाला केदुवां  शासकीय प्राथमिक शाला  बड़े सारा में सामाजिक अंकेक्षण किया गया। जाँच दल की ओर से दल प्रभारी घनश्याम दास,दल प्रभारी ऋषि प्रधान दल प्रभारी कैलाश चंद पटेल तथा योगेश साहू,अंजू पटेल, पुष्पा पारेश्वर ने उक्त शालाओं में सामाजिक अंकेक्षण का कार्य किया गया। जिसमें विद्यालय प्रबंध समिति एवं पालक सदस्य बड़ी मात्रा में विद्यालय आकर अपने बच्चों के स्तर का जाँच कर रहे हैं एवं बच्चों का उत्साह वर्धन भी कर रहे हैं। पालक शासन की इस योजना से काफ़ी खुश नजर आ रहे हैं। बच्चों को डिजिटल माध्यम से पढ़ाई कराते हुए जाँच किया जा रहा है।  उक्त कार्यक्रम में शिक्षक गण आशाराम पटेल, जयंती गढ़तिया,ख़ुशीराम दास,राजेश पटेल,शौभागिनी बरिहा,अनीता चौहान,जानकी पटेल, हेमंत चौधरी, एवं विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष लक्ष्मी राठिया, कुसुम पटेल एवं समस्त पालक सदस्य उपस्थित रहे।