भैरोपुर विद्यालय के सैनिक स्कूल चयन परीक्षा हेतु 13 बच्चों ने क्वालीफाई किया - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

फ़रवरी 27, 2023

भैरोपुर विद्यालय के सैनिक स्कूल चयन परीक्षा हेतु 13 बच्चों ने क्वालीफाई किया



पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर
/ शासकीय प्राथमिक विद्यालय भैरोपुर, विकास खंड पिथौरा, जिला महासमुंद के 13 छात्रों ने आल इंडिया सैनिक स्कूल चयन परीक्षा उत्तीर्ण कर प्रवेश हेतु क्वालीफाई किया है। श्री भोजराज प्रधान प्रधान पाठक के कुशल मार्गदर्शन में अथर्व कर, आयुष चौधरी, कल्पेश प्रधान, अमन बारीक, सुजय पटेल, कु. धानी साहू, केयूर भूषण सामल, कु. अस्मिनिधि नाग,नीरज पटेल, कु. येस्मिता नायक, मयंक कुर्रे, कु. काव्या चौधरी,कु. मुस्कान पटेल ने सैनिक स्कूल चयन परीक्षा अच्छे अंकों से उत्तीर्ण की है। श्री भोजराज प्रधान ने बताया कि पिछले 8 वर्षों से इस विद्यालय से नवोदय विद्यालय और सैनिक स्कूल में लगातार बहुत सारे बच्चों का चयन हो रहा है । बच्चों की सफलता पर शाला प्रबन्धन समिति के अध्यक्ष श्री तहसील कुमार नायक, सरपंच श्रीमती निलेन्द्री नेतराम निषाद, श्री रोहित नायक, विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री के. के. ठाकुर, शिक्षक श्री वीरेन्द्र कुमार साहू, श्रीमती रेखा प्रधान, श्री मिथिलेश कुमार सिन्हा, श्रीमती संगीता टण्डन प्रधान पाठक सहित समस्त ग्रामवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी बच्चों व श्री भोजराज प्रधान जी को बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।