महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ जिले के बाग़बाहरा वनंचल के ग्राम आमाकोनी मे ग्राम स्तर पर डिजिटल के माध्यम से जन जन तक वित्तीय सुविधा प्रदान करने हेतु स्थापित ग्राहक सेवा केंद्र के प्रमोशन हेतु जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, वर्त्तमान समय मे मांग के आधार पर तकनीकी का उपयोग बहुतायत मे हो गया स्थानीय सरल उपलब्धता के साथ साथ समय और धन दोनों का बचत हो जाता है, युवाओ द्वारा इसका उपयोग ज्ञान वर्धन के साथ साथ व्यवसाय के रूप मे तेजी से अपनाया जा रहा है तकनीकी के उपयोग से लगभग सभी व्यवसाय व उद्यम मे धन अंतरण सरल और व्यापक हो गया है सही मायने मे कहाँ जाए तो डिजिटल क्रांति का समय है उपरोक्त कार्यक्रम मे निदान संस्था से श्री सुरेश शुक्ला द्वारा बताया गया कि डिजिटल लेन देन युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर साथ ही ज्ञान वर्धन का एक बड़ा प्लेट फ़ार्म है इसका उपयोग युवाओं को कौशल के प्रति आकर्षित करता है जिससे हमारी शिक्षा व्यवस्था के छूटे हुए कौशल कि कमी पूर्ति का स्थानीय उपलब्ध जरिया है तकनीकी के बेहतर उपयोग से हमारा रुझान समावेशी शिक्षा की ओर अग्रसर होगा साथ ही ग्राम स्तर पर बुजुर्ग व दिव्यांगजनो के लिए वरदान है, कार्यक्रम मे पधारे जनपद सदस्य श्री थान सिंह दीवान द्वारा डिजिटल तकनीक के उपयोग और शासकीय योजनाओं से समाज के अंतिम व्यक्ति को इसके पूर्ण लाभ के महत्त्व को बताया, डिजिटल के उपयोग से पारदर्शिता के साथ साथ कम समय मे गुणवत्ता युक्त काम का होना बड़ी उपब्धि के रूप मे स्वीकारने योग्य है, साथ ही तकनीकी के उपयोग करते समय सजग रहकर लेन देन करने की अपील किया गया तकनीकी के उपयोग करने के समय अपने निजी जानकारी पिन, पासवर्ड किसी को भी शेयर नहीं करने का सुझाव दिया गया I
उपरोक्त कार्यक्रम मे जिला पंचायत महासमुंद से उपस्थित श्री अशोक यादव द्वारा डिजिटल लेन देन का स्थानीय स्तर पर उपलब्धता को उपलब्धि बताया गया, गाँव मे लेन देन से सम्बंधित समस्त गतिविधि को शत प्रतिशत सुनिश्चित किये जाने की अपील किया गया, कार्यक्रम का संचालन व आभार व्यक्त जनपद पंचायत बाग़बाहरा से उपस्थित सुश्री तुलेश्वरी साहू द्वारा किया गया
कार्यक्रम मे बड़ी संख्या मे स्व सहायता समूह की महिलाये, ग्रामीण जन तथा बिहान की कार्यकर्ताये उपस्थित थी I
