पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी स्थानीय श्याम सेवा समिति के द्वारा खाटू नरेश,श्याम बाबा का फाल्गुन महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है । इस हेतु श्याम सेवा समिति के सदस्यों के द्वारा जोर शोर से तैयारियां की जा रहीं है
समिति के सदस्यों ने बताया कि 20 फरवरी को अपराह्न 3.30 बजे स्थानीय दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर से गाजे बाजे व ढोल मंजीरा के साथ भव्य निशान यात्रा निकाली जावेगी,जो कार्यक्रम स्थल तक पहुँचेगी ।
अलौकिक दरबार, हवन पूजन, भजन संध्या, इत्र वर्षा, पुष्प वर्षा, छप्पन भोग, अखंड ज्योत, श्याम रसोई का विशेष आयोजन होगा
किसान राइस मिल के सामने कसडोल रोड में 21 फरवरी को शाम 7.30 बजे से मुख्य कार्यक्रम रखा गया है जिसमे श्याम सकिर्तन का आयोजन होगा जिसमे भजन गायक के रूप में नन्दकिशोर शर्मा(नन्दू महराज) को आमंत्रित किया गया है एवम विनय अग्रवाल रायपुर तथा शिल्पी कौशिक मुरादाबाद बाबा श्याम की अपने अपने मधुर आवाज से बाबा को रिजाएँगे । साथ ही सभी भक्तों के लिए श्याम रसोई का आयोजन रखा गया है ।
क्षेत्र में मशहूर है पिथौरा का कार्यक्रम
श्याम सेवा समिति के द्वारा पूरी मेहनत व लगन से श्याम महोत्सव का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है इस कार्यक्रम की प्रतिक्षा क्षेत्र के लोगों को पूरे साल बेसब्री से रहती है यही कारण है कि श्याम महोत्सव का कार्यक्रम क्षेत्र में मशहूर है ।

