महात्मा ज्योतिबा फुले शिक्षा रत्न सम्मान से सम्मानित हुए अश्विनी प्रधान - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

नवंबर 26, 2022

महात्मा ज्योतिबा फुले शिक्षा रत्न सम्मान से सम्मानित हुए अश्विनी प्रधान



 पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /भारतीय संविधान दिवस की पूर्व संध्या पर दिनांक 25 नवंबर सन 2022 को पिथौरा विकासखंड के शासकीय उच्च प्राथमिक शाला जबलपुर के शिक्षक श्री अश्विनी प्रधान को ज्योतिबा फुले शिक्षा रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया यह सम्मान शिक्षा के प्रति उनकी रुचि को दर्शाता है जिसमें अश्विनी प्रधान उनके शिक्षक साथी तथा गांव के अतुलनीय सहयोग से आज उनका स्कूल महासमुंद जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है जोकि एक बगीचे के समान  दिखाई देता है और वहां शिक्षा का स्तर भी काफी अच्छा है यह सब संभव हो पाया है वहां के शिक्षक साथी और गांव वालों की मदद से इस स्कूल को सुंदर बनाने में काम वाले और वहां के शिक्षक श्री उत्कल प्रधान का विशेष योगदान है साथ ही साथ सभी शिक्षक अपना कीमती समय देकर के उस स्कूल को सुंदर बनाते हैं शिक्षक अश्विनी प्रधान की माने तो यह सम्मान इन शिक्षक साथियों और बच्चों को समर्पित है महात्मा ज्योतिबा फुले शिक्षा रत्न सम्मान प्राप्त करना एक गौरव का विषय भी है