महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /कार्यालय आयुक्त आदिमजाति तथा अनुसूचित जाति विकास इंद्रावती भवन नया रायपुर के आदेशानुसार एवं आदिवासी विकास शाखा महासमुन्द के निर्देशन में प्राचार्य एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय भोरिंग के मार्गदर्शन में 15 से 22 नवम्बर तक आदिवासियों के मसीहा भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिवस के साथ जनजाति गौरव दिवस मनाया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती एस चन्द्रसेन, श्री विनोद दीवान अध्यक्ष पालक संघ की अध्यक्षता, विशिष्ट अतिथि श्री कमलेश ध्रुव अध्यक्ष जिला अजाक्स, श्री भीखम ठाकुर जिलाध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज, प्राचार्य तुलेन्द्र सागर के आतिथ्य एवं उप प्राचार्य व्ही के असगर के नेतृत्व में कार्यक्रम राजकीय गीत के साथ जनजातीय लोकगीत, देश भक्तिगीत, समूह नृत्य परब , एकल गीत, एकल नृत्य, जनजाति वाद्ययंत्र, चित्रकला, शाहिद वीरनारायण सिंह के जीवनी पर नाटक, भाषण, निबन्ध, काव्य पाठ, कहानी पाठ, प्रश्नोत्तरी एवं प्रतिदिन स्वच्छता पर बच्चों की प्रस्तुति के माध्यम से जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया।
अथियों ने बिरसा मुंडा जी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए जनजातीय गौरव दिवस मनाए जाने का उद्देश्य बच्चों को बताये। बिरसा मुंडा अंग्रेजों से लड़ाई लड़कर जल जंगल जमीन को बचाने के लिये समाज को एक सूत्र में बांधने का कार्य किया।अतएव हम सबको भी संगठित होकर रहना होगा। अंत मे प्रतियोगी परीक्षाओं के सम्बन्ध में भी बच्चों को प्रेरित किये सभी को मिलजुल कर भाई चारे के भावना से रहकर आवासीय विद्यालय में अध्यापन करने प्रेरित किये । इस कार्यक्रम में भागलेने वाले बच्चे मन्दाकिनी ध्रुव,छाया श्रेय, मानषी ध्रुव, डालेश्वर बाघ, पंकज ठाकुर, इशारानी केरकेट्टा, पुष्पलता दीवान, नीलम दीवान, गीतांजलि ठाकुर, घनश्याम दीवान, मनीष ध्रुव ध्रुव, ब्रम्हदेव, गजेंद्र सिदार, तरुण ठाकुर, चिरंजीवी भूमिकर, हेमाद्रि भोई, पायल ठाकुर अंकिता तनु जगत, आँचल राहुल बरिहा, लाभांश दीवान,आयुष विशाल,हरिश ध्रुव आदि ने प्रस्तुति दिए। अंतिम में स्वच्छता प्रभारी नेहरुबन गोस्वामी टी जी टी शिक्षक द्वारा बच्चों से साफ सफाई भी कराया गया तथा कार्यक्रम का संचालन नन्दनी साहू सांस्कृतिक प्रभारी एवं आभार प्रदर्शन व्ही के असगर उप प्राचार्य ने दिया।



