खाकी के रंग-स्कूल के संग, पुलिस ने स्टूडेंट्स को दी विभिन्न योजनाओं की जानकारी - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

सितंबर 06, 2022

खाकी के रंग-स्कूल के संग, पुलिस ने स्टूडेंट्स को दी विभिन्न योजनाओं की जानकारी



आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर में किया गया


पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ जिले में पुलिस अधीक्षक  भोजराम पटेल(भापुसे) के द्वारा नवाचार  करते हुए जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को सभी स्कूलों में *खाकी के रंग-स्कूल के संग* के तहत कार्यक्रम आयोजित कर स्कूल के बच्चों को विभिन्न प्रकार की विधिक एवं अन्य जानकारी देने हेतु निर्देशित करने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय आकाश रॉव गिरेपुंजे एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस)पिथौरा श्री विनोद मिंज के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पिथौरा निरीक्षक श्री राकेश खुटेश्वर के द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर पिथौरा में  खाकी के रंग-स्कूल के संग के तहत कार्यक्रम आयोजित कर स्कूल के बच्चो को पॉक्सो एक्ट,सायबर क्राइम, बैंक फ़्रॉड,यातायात नियम,*अभिव्यक्ति एप्प*, की जानकारी दी गई।।किसी ज्ञात या अज्ञात व्यक्ति द्वारा परेशान करने पर पुलिस को सूचना देने थाना  का मोबाइल नंबर दिया गया साथ ही डायल 112 का महत्व और उपयोगिता के बारे में जानकारी देते हुए शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई


।कार्यक्रम में थाना प्रभारी पिथौरा  निरीक्षक राकेश खुटेश्वर, श्री रमाशंकर तिवारी अध्यक्ष सरस्वती शिशु मंदिर पिथौरा, सुरेंद्र पांडे उपाध्यक्ष, रजिंदर खनूजा व्यवस्थापक, अनंद सिंह वर्मा, गौरव चंद्राकर ब्लॉक अध्यक्ष जनरलिस्ट वेलफेयर यूनियन पिथौरा इकाई ,प्राचार्य श्रीमती ज्योति जोशी, कृष्ण कुमार शर्मा महाराज थानेश्वर मंदिर, राजेश मिश्रा, कीर्ति पांडे पत्रकार, आरक्षक मिहिर बिसी, जसविंदर अजमानी, लखन निषाद, सूरज राम सिन्हा, सीताराम पटेल, टेकलाल जगत, लोकसिह नाग, श्रीमती सावित्री साहू, कुमारी सावित्री प्रजापति, श्रीमती गायत्री राजपूत, कुमारी गौरी साहू,  अशोक प्रकाश बरिहा,  गणेश राम निषाद, कुमारी संजू बरिहा बुधराम यादव, कुमारी युगिता निषाद कुमारी खुशी वर्मा ,कुमारी स्वीटी कोसरिया, कुमारी खीरन चौहान एवं छात्र छात्राएं उपस्थित  रहे।