पिथौरा विकासखंड मे रैली व अनेक आयोजन के साथ मना अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस। - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

सितंबर 09, 2022

पिथौरा विकासखंड मे रैली व अनेक आयोजन के साथ मना अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस।

पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/- पिथौरा विकासखंड के विभिन्न ग्रामों में रैली व सांस्कृतिक कार्यक्रम भाषण आयोजन के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस

       पिथौरा विकास खंड के अंतिम छोर में स्थित वनांचल ग्राम सुखीपाली के शिक्षा केन्द्र हायर सेकंडरी स्कूल में साक्षरता थींम ट्रासफार्मिंग लिटरेसी लर्निंग स्पेस को   लेकर क्षेत्र में शिक्षा व साक्षरता का अलख जगाने के लिए अनोखे अंदाज में विकास खंड स्तरीय अन्तर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजन किया गया।

    कार्यक्रम के प्रारंभ में विभिन्न प्रकार के गगनचुंबी साक्षरता नारों के साथ रैली निकाली गई फिर रैली सभा में तब्दील हुई शाला में पदस्थ इतिहास के व्याख्याता अंशुमन तान्डी द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से सभा को स्कूल चले हम गीत से प्रेरित करते हुए विकासखंड स्तर पर साक्षरता से संबंधित किए गए गतिविधियों की झलकियां दिखाई गई । 

देखें वीडियो




    प्रथम वक्ता के रूप में विकासखंड नोडल अधिकारी अरुण कुमार देवता द्वारा साक्षरता का जीवन में महत्व को बताते हुए कहा कि आजादी के 75 वर्ष चल रहे हैं और अभी हम 25.6% भारत के लोगों को साक्षर नहीं कर पाए हैं हमें आज इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए संकल्प लेना होगा।

     सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी ओ .पी . देवांगन ने कहा कि बच्चे पढ़े लिखे हैं और यदि वह चाहे तो किसी भी अशिक्षित को तुरंत शिक्षित कर सकते हैं और हमें इसे अपना जुनून बनाकर करना होगा।

      सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी एल.डी .चौधरी ने साक्षरता विभाग के कार्यो को बताते हुए कहां की हम आजादी के समय लगभग 12% साक्षरता दर पर थे अब 74.4% तक पहुंच चुके हैं पर हमें अभी मसाल बुझाना नहीं है जब तक हम 100% लक्ष्य प्राप्त नहीं कर लेते हमें चुप नहीं बैठना है।

   कार्यक्रम के अध्यक्ष और संस्था के प्रभारी प्राचार्य राजेंद्र कुमार पुरोहित ने कहा कि हमें केरल जैसे साक्षरता के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए एक नवाचार की आवश्यकता है और हमारे अंचल में हम इसे करेंगे।

    मुख्य अतिथि के आसन पर बैठे विकासखंड परियोजना अधिकारी एफ ए नंद ने कहा कि हमें समय रहते अपना दायित्व पूर्ण कर लेना चाहिए वरना हम जीवन के रेस में बहुत पीछे हो जाते हैं उन्होंने दसवीं और बारहवीं के बच्चों को  असाक्षरों को  साक्षर करने पर मिलने वाले बोनस अंक पर विशेष प्रकाश डाला।

      संकुल समन्वय चिखली साहेब लाल नायक व संकुल समन्वय सुखी पाली अशोक कुमार पटेल ने आयोजन में सम्मिलित होने के लिए सभा का अभाव व्यक्त करते हुए क्षेत्र के साक्षरता गतिविधियों व आगामी योजना पर विस्तार से चर्चा की।

कार्यक्रम को सफल बनाने में झनेश कुमार साहू, कमलेश  कुमार कुरुवंशी हरिश्चंद्र विशाल, देवेन्द्र कुमारी बरिहा ,हरेश पटेल,सजन कुमार , गोपीनाथ पटेल,केवरा वर्मा, जी.आर.मिरी , कु मधु कोशरिया, अश्विनी बारिक, उदेराम पटेल, श्रीमती हेमलता पटेल, दयाराम निषाद, मुकुंद कुमार साहू, कमलेश नायक, हेमंत प्रधान, सदानंद भोई का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन अंशुमन तांडी ने किया ।

   सुखीपाली में विकास खंड स्तरीय अन्तर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के आयोजन के अलावा विकासखंड पिथौरा के अंतर्गत आने वाले ग्रामों जैसे - छिबर्रा , अमलीडीह, गड़बेड़ा, बरेकेल खुर्द, घोच, रेमडा, परसवानी,  गोपालपुर, लहरौद, ठाकुर दिया कला, बामडाडीह, ज़र्रा, सांकरा, सिरको, चनौरडीह, बेल्डीह, घोघरा , दुरुगपाली , सोनासिल्ली, कौहाकुडा,  ,बरनईदादर, बल्दीडीह, भतकुन्दा और अरंगी में भी आकाश भेदी नारो के साथ रैली निकालकर विभिन्न प्रकार के साहित्यिक वह सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर स्थानीय स्तर पर अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाया गया ।