बसना संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /आज दिनांक 14.09.2022को स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय बसना मे के.के. पुरोहित प्राचार्य के निर्देशन हिंदी दिवस मनाया गया कार्यक्रम कि शुरुआत प्राचार्य श्री पुरोहित जी ने स्वरचित हाइकु वाचन कर बच्चों को हिंदी दिवस कि बधाई दिये।
एवं मन्च् पर मन्चासीन महान साहित्यकार आर.के.सोनी जी ने हिंदी कि महत्ता को बच्चों को अवगत कराया और हाइकु विधा के बारे मे विस्तृत जानकारी दिये।
और बसना अन्चल् के प्रसिद्ध साहित्यकार बी. पी.पुरोहित जी ने अपने स्वरचित कविता का पाठ किया एवं हिंदी कि महत्ता को बताया।
एवं बच्चे अपने समूह अनुरूप महानदी,इंद्रावती,अरपा एवं शिवनाथ मे बैठ गये और कार्यक्रम का निर्धारण लक्ष्मण पटेल हिंदी व्याख्याता, हेमराज निषाद हिंदी व्याख्याता ने किया तथा कार्यक्रम नोडल अधिकारी बैकुंठ दास जी कार्यक्रम कि जायजा लिया हिंदी दिवस के उपलक्ष्य पर निम्न कार्यक्रम हुए
निबंध प्रतियोगिता,भाषण प्रतियोगिता,स्वरचित कविता पाठ, चित्रकला प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, प्रश्नमन्च, अंताक्षरी कार्यक्रम संपन्न हुए।तथा सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया गया।
और जो बच्चे हिंदी पुस्तक सस्वरवाचन के साथ पाठ करने वाले को विशेष पुरस्कार दिया गया।
अंत मे प्राचार्य श्री पुरोहित जी ने कार्यक्रम कि समापन कि घोषणा किये।
यह जानकारी मिडिया प्रभारी योगेश कुमार बढाई ने दिया है।
