एक शिक्षक के भरोसे चल रहे स्कूल बच्चो की पढ़ाई चौपट - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

अगस्त 09, 2022

एक शिक्षक के भरोसे चल रहे स्कूल बच्चो की पढ़ाई चौपट


सारंगढ़ संस्कार न्यूज़ सुधीर चौहान / सारंगढ़ विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत सिंगारपुर में  शासकीय प्राथमिक शाला संचालित है जो की हम आपको बता दे बच्चे रोज पढ़ने आ रहे लेकिन बच्चो को शिक्षा देने वाला कोई नही ,एक ही शिक्षिका गीता सिदार के भरोसे चल रहा है स्कूल , बच्चो की संख्या लगभग 35 है, वही बच्चों को शिक्षक नहीं रहने के कारण पढ़ाई में समस्या हो रहा है , और यह आज का नही 2016 से इस स्कूल का यही हाल ह ,एक टीचर वहा पदस्थ ह जो की आप खुद सोच सकते हैं की एक शिक्षिका 1 से 5 वी तक के बच्चो को कैसे पढ़ाए ,उनके बाद ऑफिस का काम कैसे होगा । व्ही हमने स्कूल समन्वयक पुरंधर पटेल को बच्चो की पढ़ाई की  समस्या के बारे अवगत कराया तो उन्होंने भी यह कहा अभी हम कुछ नही कर सकते , मैने बी ई ओ साहब को अवगत करा दिया हु, क्या शिक्षक नही रहने से संकुल समन्वयक को जाकर कम से कम पढ़ाना चाहिए ये भी नही ? गांव के नन्हे मुन्ने बच्चो के  शिक्षा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा हैं ,उच्च अधिकारी क्यों स्कूलों पर ध्यान नहीं दे रहे हैं ? 

वही हमने विकासखंड शिक्षा अधिकारी  को अवगत कराया तो उनके द्वारा बताया गया कि हम अभी कुछ नही कर सकते हैं , उपर से जो आदेश आएगा वो करेगे, मैने  कलेक्टर एवम जिला शिक्षा अधिकारी सभी को जानकारी  है , मैंने अवगत करा दिया है।