बागबाहरा खल्लारी संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ देश में 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा प्रधानमंत्री ने सभी देशवासियों से इस तरह महान अभियान में प्रतिभाग कर अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील की है ।इसी पर्व पर डॉक्टर किशोर सिन्हा जनसेवक भाजपा नेता खल्लारी विधानसभा ने कहा कि भारत की आजादी के लिए जिन वीर सेनानियो ने अपना सर्वस्व अर्पित किया उनका सदैव स्मरण रहे हमारे नई पीढ़ियों को ऐसे बलिदानियो के बारे में अधिक से अधिक जानकारी हो । आजादी के इस अमृत महोत्सव में देश के इन वीर बलिदानी यों का देश स्मरण कर रहा है
यही देशभक्ति की भावना का कार्यक्रम है इसमें 13 अगस्त से 15 अगस्त जब सभी देशवासियों से अपने अपने घरों में तिरंगा फहराने का अनुरोध किया गया है यह केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं है या एक जनादोलन हैं जिसमें सभी की भागीदारी जरूरी है उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत देश की आजादी के लिए शहीद हुए क्रांतिकारियों स्मृति में महा अभियान चलाया जाएगा प्रधानमंत्री ने अपने मन की बात कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को सोशल मीडिया अकाउंट में डीपी और सोशल मीडिया प्रोफाइल लगाने की अपील की है।

