महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज द्वारा सतनामी समाज के गुर माता व अविभाजित मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ के प्रथम महिला सांसद ममतामई मिनी माता की पुण्यतिथि 11 अगस्त को सतनाम भवन महासमुंद में मनाया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश महासचिव एस आर बंजारे ने माता जी के जीवन परिचय बताते हुए कहा कि माता जी का जन्म 13 मार्च 1913 को असम प्रांत में हुई थी।तथा सर्व समाज द्वारा विभुषित जगत गुरु अगमदास जी से विवाह हुई थी। गुरु अगमदास जी के दिवंगत होने के बाद रायपुर लोकसभा से चार बार सांसद निर्वाचित हुए।11अगसत 1972 को दिल्ली जाते समय माता जी का विमान दुर्घटना में मृत्यु हो गई। युवा प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष दिनेश बंजारे ने मिनी माता जी के सांसद के रुप में किए गए कार्यों को उल्लेख किया।माता जी छुआछुत भेदभाव के खिलाफ व दहेज प्रथा तथा बाल विवाह के रोकथाम के लिए कठोर कानून बनाने में महती भूमिका निभाई। युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रेखराज बघेल ने माता जी विचारों को आत्मसात करने की अपील किया।प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दाऊ विजय बंजारे, श्री मती नुतन कुर्रे व कोषाध्यक्ष दिनेश मिर्चें ने भी संबोधित किया।
पुन्य स्मरण के अवसर पर के सोनटके, शिक्षा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष एस एल सोनी, उपाध्यक्ष देवेंद्र मिर्चें, सहसचिव खोशिल गेंड्रे, श्री मती पार्वती सोनवानी, श्री मती निशा भारती, ब्लाक अध्यक्ष चित्र कुमार भारती, महेंद्र सुर्य वंशी, व्यापार प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष हेमंत ढीढी, राजकुमार सोनवानी व समाज जन उपस्थित रहे।
