तुलसीदास की भक्ति में शक्ति- अलका चंद्राकर - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

अगस्त 05, 2022

तुलसीदास की भक्ति में शक्ति- अलका चंद्राकर



बागबाहरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /खल्लारी विधानसभा के ग्राम भालूचूआ कोटन पाली सराईपाली में गोस्वामी तुलसीदास की जयंती के अवसर पर आयोजित तुलसी जयंती कार्यक्रम में अलका चंद्राकर पहुंची कार्यक्रम की शुरुआत श्री रामचरित मानस की पूजा अर्चना एवं गोस्वामी तुलसीदास के चल चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई तत्पश्चात रामायण गान  प्रारंभ हुआ इस अवसर पर अलका चंद्राकर ने कहा कि रामचरितमानस के जरिए संपूर्ण मानव जाति को श्रीराम के आदर्शों से जोड़ते हुए श्री राम को जन-जन के राम बना देने वाले गोस्वामी तुलसीदास को जन-जन के कवि कहा जाता है तुलसीदास जी पत्नी के धिक्कारने  पर सांसारिक मोह माया से विरक्त होकर सन्यासी अर्थात गोस्वामी हो गए थे तुलसीदास जी का विवाह अत्यंत विदुषी महिला  रत्नावली से हुआ था


 तुलसीदास रत्नावली से बहुत प्रेम करते थे तुलसीदास जी अपने गुरु नरहरी दास से शिक्षा दीक्षा लेने के बाद ही उन्हें रामचरित मानस लिखने की प्रेरणा मिली तुलसीदास जी ने रामचरित मानस को जरिया बनाकर भारतीय समाज को भगवान श्री राम के रूप में ऐसा दर्पण दिया जिसके सामने हम बड़ी आसानी से अपने गुणों का मूल्यांकन करते हुए अपनी मर्यादा करुणा दया शौर्य साहस और त्याग का आकलन कर श्रेष्ठ इंसान बनने की ओर प्रवृत्त हो सकते हैं तुलसीदास जी ने धर्म तथा त्याग को जीवन का मंत्र मानते हुए अपनी रचनाओं के माध्यम से असत्य पाखंड लोग अंधविश्वासी में डूबे समाज को जगाने का हर संभव प्रयास किया इस अवसर पर प्रीतम दीवान पूर्व विधायक दुबेलाल साहू सरपंच  अनिता डोमन साहू सरपंच अंजोर ठाकुर  पिलेश्वर पटेल संजय मालवे  ज्योति साहू ऋतु वैष्णव विनोद दीवान दयालु महराज हेमा चंद्राकर जीवन जगत हरिनाथ साहू रोहित चंद्राकर राजू तांडी, रोहित साहू पुनीत साहू कन्हैया नायक बालकिशन नायक खामसिंग ठाकुर ज्ञानसिंग ठाकुर प्रसन्न मिश्रा गौरी ठाकुर टीकम ध्रुवंशी सूरज ठाकुर संतोष सेन ताम्रध्वज साहू आदि उपस्थित थे