भारत सरकार के डायरेक्टर से अजाजजा के प्रमुखों ने मुलाकात कर बताई हककीत - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

अगस्त 30, 2022

भारत सरकार के डायरेक्टर से अजाजजा के प्रमुखों ने मुलाकात कर बताई हककीत


बागबाहरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /भारत सरकार के ग्रामीण विकास विभाग द्वारा राज्य में चलाई जा रही योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने के लिए ग्रामीण विकास विभाग भारत सरकार के डायरेक्टर वरिष्ठ आई ए एस अधिकारी यशपाल  महासमुंद जिला के  दौरें पर रहें। तीन दिन के दौरें में जिले के प्रत्येक विकास खण्ड के ग्राम सभाओं में हुए विकास कार्यो  एवं सरकार की संचालित योजनाओ की पड़ताल प्रशासनिक स्तर पर जमीनी हकीकत परखी । इस दौरान विभिन्न समाजों के प्रमुखों से भी रूबरू हुए। इसी क्रम में अनुसूचित जाति ,अनुसूचित जनजाति के सयुक्त पदाधिकारीयो से लभरा स्थित विश्राम गृह में मुलाकात किया। डायरेक्टर साहब ने समाज प्रमुखों से चर्चा के दौरान समाज के कमजोर वर्गों में शैक्षणिक एवं आर्थिक हितों को ध्यान में रखते हुए, ग्रामीण विकास विभाग द्वारा चलाए जा रहे ब्यक्ति गत व सामुदायिक योजनाओं का लाभ समाज के जरुरत मंद  व्यक्ति को मिलें इस पर निगरानी रखने एवं  अधिकारी कर्मचारीयो के व्यवहार एसटी एससी के नागरिकों के प्रति साकारात्मक रखने, पंचायत विभाग द्वारा जनप्रतिनिधियों के चुनाव में आरक्षण का रोस्टर का परिपालन आदि बिंदुओं पर चर्चा करते हुए जानकारी लिए व समाज के उत्थान के लिए शिक्षा पर विशेष जोर दिया । साथ ही प्रतिनिधि मंडल द्वारा मनरेगा योजना में ब्यक्ति गत हेतु पशुपालन के शेड निर्माण व अन्य योजना का लाभ एवं एससी एसटी वर्ग के गरीब जरूरतमंद लोगों को आवास योजना का लाभ नहीं मिलने की बात  कही गई।जिस पर पत्राचार करने का सुझाव दिया। प्रतिनिधि मंडल में दिनेश बंजारे प्रदेशाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ,रेखराज बघेल संभाग उपाध्यक्ष अजाक्स,भीखम ठाकुर जिलाध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज,के सोनटके जिला उपाध्यक्ष सतनामी समाज ऑल एससी एसटी वेलफेयर एसोसिएशन बागबाहरा ब्लाक के सरंक्षक फुल सिंह ध्रुव, कार्यकारी अध्यक्ष विजय बंजारे, ब्लाक उपाध्यक्ष पंकज हरपाल, तरुण व्यवहार देवेन्द्र मिर्चें जिला कार्यकारिणी सदस्य अजाक्स उपस्थित रहे।