पिथौरा संस्कार न्यूज़/ ईसाई धर्म के एक पास्टर के घर में दो हिन्दू जोड़ो के विवाह की खबर के बाद अंततः समाज के कुछ जागरूक सदस्यों की समझाइस के बाद दोनों जोड़ों ने स्थानीय शीतला मंदिर में हिन्दू रीति रिवाज से फेरे लेकर वैवाहिक बंधन में बंध गए।ज्ञात हो कि रविवार को उक्त मामले की जानकारी होते ही सर्व हिन्दू समाज उत्तेजित हो गया था और पुलिस में आवेदन कर धर्मांतरण की कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे।
उक्त मामले में निषाद समाज के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप निषाद ने बताया कि सामाजिक लोगों को जब उक्त मामले की जानकारी हुई तब वे तत्काल भटके जोड़ो के परिवार के पास पहुंच कर उनसे बातचीत कर हिन्दू रीति रिवाज से ही विवाह करने की समझाइश दी। समझाइश के बाद दोनों परिवार स्थानीय शीतला मंदिर पहुंचे एवं स्थानीय समाज, वर वधु के परिजनों की उपस्थिति में शीतला मंदिर में पहले विधिवत पूजा अर्चना की। इसके बाद मां शीतला माता के सात फेरों के साथ शादी सम्पन्न की गई।
उक्त सम्बन्ध में वर वधु एवं उनके परिजनों ने कुछ भी कहने से इंकार किया है। ज्ञात हो कि की बात कहीं।कल ही एक पास्टर के घर ईसाई रीति रिवाज से दो जोड़ों की शादी की खबर एवं उक्त अवसर के कुछ फोटोग्राफ सोशल मीडिया में वायरल होते ही सर्व हिन्दू समाज द्वारा इसका विरोध कर धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए पुलिस कार्रवाई हेतु पुलिस थाना में आवेदन भी दिया था। इसी तारतम्य में सोमवार को फिर हिन्दू संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने थाना का घेराव किया व धर्मांतरण कर शादी करा रहे सुरेश सामूवेल व रवि बघेल के खिलाफ नारेबाजी कर रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही। यदि दो दिन के भीतर दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो सर्व हिन्दू समाज 1 सितंबर नगर बंद व दो सितंबर चक्का जाम कर आंदोलन के लिए बाध्य होने की बात कही



