खाकी के रंग-स्कूल के संग के तहत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खुटेरी में किया गया आयोजन - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

जुलाई 20, 2022

खाकी के रंग-स्कूल के संग के तहत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खुटेरी में किया गया आयोजन



पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /जिले में नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक श्रीमान भोजराम पटेल(भापुसे) के द्वारा नवाचार  करते हुए जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को सभी स्कूलों में खाकी के रंग-स्कूल के संग के तहत कार्यक्रम आयोजित कर स्कूल के बच्चों को विभिन्न प्रकार की विधिक एवं अन्य जानकारी देने हेतु निर्देशित करने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय आकाश रॉव गिरपुंजे एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस)पिथौरा श्री विनोद मिंज के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पिथौरा निरीक्षक श्री राकेश खुटेश्वर के द्वारा  थाना पिथौरा क्षेत्र के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खुटेरी में खाकी के रंग-स्कूल के संग के तहत कार्यक्रम आयोजित कर स्कूल के बच्चो को पॉक्सो एक्ट,सायबर क्राइम, बैंक फ़्रॉड,यातायात नियम,अभिव्यक्ति एप्प, की जानकारी दी गई।।किसी ज्ञात या अज्ञात व्यक्ति द्वारा परेशान करने पर पुलिस को सूचना देने थाना  का मोबाइल नंबर दिया गया साथ ही डायल 112 का महत्व और उपयोगिता के बारे में जानकारी देते हुए शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।कार्यक्रम में थाना प्रभारी पिथौरा  निरीक्षक  श्री राकेश खुटेश्वर ,प्रधानआरक्षक दयासागर भोई,आरक्षक शैलेष ठाकुर, मिहिर बिसी, घनश्याम धाधी सरपंच ग्राम पंचायत खुटेरी, श्री पुरुषोत्तम लाल ध्रुव प्रधान पाठक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खुटेरी, श्री पालेश्वर पटेल शिक्षक, श्री अभिनंदन नाथ शिक्षक, श्री नरसिंह पटेल ,श्री कन्हैया लाल पटेल सहायक शिक्षक, श्रीमती प्रभा किरण पटेल सहायक शिक्षक, श्रीमती गंगा पैकरा सहायक शिक्षक, श्री डोला मणि साहू सहायक शिक्षक, श्री भूपेंद्र सिंह ठाकुर सहायक शिक्षक, ग्राम प्रमुख दशरथ साहू,एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।ज़िले के सभी थाना एवं चौकी क्षेत्र के सभी स्कूलों में यह कार्यक्रम सतत रूप से जारी रहेगा।