पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ जनपद पंचायत सभागार में आज आयुष्मान पंजीकरण एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा के सम्बंध में ग्रामीण उद्यमियों VLE का बैठक रखा गया जिसमें 100 प्रतिशत आयुष्मान पंजीकरण व फसल बीमा योजना में अधिक से अधिक किसानों को जोड़कर योजना का लाभ दिलाने हेतु ग्रामीण उद्यमियों को अपने अपने पंचायतों में विशेष जागरूकता अभियान चलाए जाने हेतु कार्य योजना तैयार किया गया साथ ही ब्लॉक में CSC के माध्यम से किसान उत्पाद संगठन बनाये जाने की बात कही गई।
जिससे किसानों को यूरिया डी ए पी इत्यादि सुलभ रूप से प्राप्त हो सके। बैठक को सम्बोधित करते हुए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राकेश गोलछा ने कहा की आयुष्मान पंजीयन 100% करने व फसल बीमा योजना का लाभ किसानों को दिलाने के लिए VLE अपने अपने पंचायतों में विशेष जागरूकता अभियान चलाए और किसानों को ज्यादा से ज्यादा लाभ दिलाने में सहयोग करे साथ उन्होंने चॉइस आपरेटर से यह भी कहा कि आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र के लिए चेक लिस्ट के आधार पर पूर्ण दस्तावेज होने पर ही आवेंदन सबमिट करें। आधे - अधूरे आवेदन को आवेदक को वापस कर देवें। जिससे आवेदक को बार - बार परेशानी नही होगी।
वही जिला प्रबंधक CSC/SPV राकेश पटेल ने बताया कि पिथौरा ब्लॉक से भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री जनारोग्य योजना आयुष्मान भारत मे कुल 145178 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया है। परंतु अभी भी 84402 हितग्राहियों का पंजीयन हेतु शेष है। जिसका कार्य योजना बना लिया गया है। जल्द ही टारगेट पूरा कर लिया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से एस. डी. एम. राकेश गोलछा पिथौरा, सी.ई.ओ. सनत महादेवा जनपद पंचायत पिथौरा ,जिला प्रबंधक CSC/SPV राकेश पटेल ,CSC स्टेट ऑफिस से के अधिकारी एवं पिथौरा ब्लॉक के सभी पंचायत के ग्रामीण उद्यमी, लोक सेवा केंद्र ऑपरेटर उपस्थित रहे।

